• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें

admin by admin
May 11, 2026
in खेल
0 0
0
युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें


Last Updated:May 10, 2026, 21:50 IST

Asian Boxing U15 Championships 2026: उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के अंडर-15 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद कुल 6 भारतीय फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं, जिनमें राजौरी के युवा सनसनी मोहम्मद यासिर भी शामिल हैं. वहीं, सात भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर देश के लिए कांस्य पदक पक्के किए.

मोहम्मद यासिर समेत 6 भारतीय मुक्केबाज एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेZoom

मोहम्मद यासिर ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह.

नई दिल्ली. उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई अंडर-15 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय लड़कों ने अपना दबदबा कायम किया है. सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद भारत की झोली में सात कांस्य पदक आ चुके हैं, जबकि छह जांबाज मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाकर स्वर्ण पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है. फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में राजौरी के लाल और भारतीय बॉक्सिंग के युवा सनसनी मोहम्मद यासिर भी शामिल हैं. इस उभरते हुए स्टार ने टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर पूरे पीर पंजाल क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है.

सोना जीतने पर यासिर की नजरें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यासिर के इस प्रदर्शन ने उनकी कड़ी मेहनत, लगन और लड़ने के जज्बे को साबित किया है. यासिर की इस जीत से पूरे पीर पंजाल क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है. लोग जगह-जगह जश्न मना रहे हैं. क्षेत्र के लोग अपने इस नन्हे चैंपियन को फाइनल मुकाबले के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और दुआएं दे रहे हैं. अब यासिर की नजरें स्वर्ण पदक जीतकर भारत और अपने क्षेत्र का नाम रोशन पर होंगी. यासिर (58kg) ने ईरान के ही सैय्यद आरिया मोहम्मद मूसा को 5:0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

भारत के छह मुक्केबाज, जिन्होंने सेमीफाइनल में एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया, उनमें यासिर के अलावा यश कुमार, वसंत अशोक कुमार, समीर बोहरा, सुदर्शन वासुदेव चांडक, रोनक पराग लोखंडे शामिल हैं. यश कुमार (33kg) ने शानदार शुरुआत करते हुए यूएई के कियान इकबाल को 5:0 से करारी शिकस्त दी. पूरे मैच में यश अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहे. वसंत अशोक कुमार (37kg) ने किर्गिस्तान के अज़ीरेतली संझारबेकोव के खिलाफ दूसरे राउंड में ही अपनी ताकत का परिचय देते हुए जीत पक्की की.

समीर बोहरा (43kg) ने मेजबान देश उज्बेकिस्तान के अदीज़बेक इल्खोमबेकोव के खिलाफ धैर्य से काम लिया और 4:1 के अंतर से कड़ा मुकाबला जीता. सुदर्शन वासुदेव चांडक (52kg) ने ईरान के आमिरमहदी शाद के खिलाफ पहले ही राउंड में अपनी तकनीकी श्रेष्ठता दिखाते हुए जीत दर्ज की. रोनक पराग लोखंडे (67kg) ने किर्गिस्तान के मुखमदअली बरदीकुलोव को पहले ही राउंड में हराकर भारत की जीत का सिलसिला जारी रखा.

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी
सेमीफाइनल में कड़े संघर्ष के बाद हारने वाले सात खिलाड़ियों ने देश के लिए कांस्य पदक जीते. इनमें से कई मुकाबले बहुत करीबी रहे. रोहित पोथिना (35kg)को कजाकिस्तान के झाकसिलिक येर्मेकुली से 0:5 से हार का सामना करना पड़ा. नितिन (40kg) का मुकाबला बहुत रोमांचक रहा, लेकिन वे उज्बेकिस्तान के जसुरबेक खैरुलयेव से 2:3 के मामूली अंतर से हार गए. नोंगपोकंगनबा मैतेई ओइना (46kg) ने भी शानदार संघर्ष किया लेकिन उज्बेकिस्तान के मंसूर अब्दुखामितोव से 2:3 से पिछड़ गए.

प्रशांत (49kg) को उज्बेकिस्तान के सरदार ओमोनबोएव ने 0:5 से हराया. हर्षवर्धन जीना (55kg) को कजाकिस्तान के नूरिस्लाम बक्तुबायेव के हाथों 0:5 से शिकस्त मिली. देव (64kg) ने दक्षिण कोरिया के ह्योंसोक यू को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मुकाबला 1:4 से हार गए. सुशांत जयानी (70+kg) हैवीवेट कैटेगरी में सुशांत पहले राउंड में ही उज्बेकिस्तान के इब्राहिम मिर्जाकरिमोव से हार गए.

आगे की चुनौती
अब भारतीय मुक्केबाजी प्रेमियों की नजरें फाइनल मैचों पर टिकी हैं. ताशकंद में भारतीय युवा मुक्केबाजों ने जिस तरह का जज्बा दिखाया है, उससे यह साफ है कि भारत एशिया में मुक्केबाजी की एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है. छह फाइनलिस्टों के पास अब अपने कांस्य पदक को स्वर्ण में बदलने का सुनहरा मौका है. भारतीय टीम के कोच और प्रबंधन ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. यह चैंपियनशिप भविष्य के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप सितारों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

बस एक उपाय और वृषभ राशि वालों के लिए यादगार हो जाएगा सोमवार! करियर और लव लाइफ में बड़े बदलाव का संकेत

Next Post

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

admin

admin

Next Post

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News
  • वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सख्ती, बिना जेब के कपड़ों में होगी एंट्री, CCTV बढ़ेंगे, Uttar-pradesh Hindi News
  • क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना? कैसे करें अप्लाई, Uttar-pradesh Hindi News
  • स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, लगातार भंडारा, त्रिनेत्र से नजर, सावन में शिव भक्तों के स्वागत को तैयार काशी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

    by admin
    July 31, 2026
    0

    सीपीआई (एम) का आखिरी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा गिरफ्तार हो गया है। उसे धनबाद-गिरिडीह सीमा से गिरफ्तार किया गया...

    Recent News

    150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

    July 31, 2026
    वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

    वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

    July 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News