
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जनपद पुलिस की इसी सक्रिय एवं प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की “डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप – लॉ एंड ऑर्डर” रैंकिंग में माह अप्रैल 2026 में जनपद सोनभद्र ने प्रदेश स्तर पर 04वाँ स्थान प्राप्त किया है। उक्त रैंकिंग में जनपद सोनभद्र को 10.00 में से 8.14 अंक प्राप्त हुए, जो 81.40 प्रतिशत प्रदर्शन को दर्शाता है यह उपलब्धि जनपद पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीमवर्क का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु समय- समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।
सोनभद्र पुलिस द्वारा भविष्य में भी कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में निरंतर सुधार हेतु प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।