
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। माननीय जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह द्वारा आज न्यायालय परिसर में दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित वादों के त्वरित एवं सरल निस्तारण किया जाएगा