• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी

admin by admin
May 9, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी

Last Updated:May 08, 2026, 23:01 IST

मुंबई पुलिस ने सेलिना जेटली की शिकायत पर उनके पति के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है. जांच में सहयोग न करने और देश छोड़कर जाने की आशंका के चलते पीटर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है. यह केस भारतीय न्याय संहिता 2023 और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज है. फिलहाल, पुलिस सबूत जुटाने और बयान दर्ज करने के प्रोसेस में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्जZoom

सेलिना जेटली की शादी 2011 में हुई थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मुंबई पुलिस ने सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. सेलिना जेटली ने अपने पति पर क्रूरता, शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. पीटर हाग एक ऑस्ट्रियाई नागरिक हैं, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस खबर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि सेलिना के फैंस को भी हैरान कर दिया है, क्योंकि अब तक उनकी शादीशुदा जिंदगी बाहर से काफी खुशहाल नजर आती थी.

मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीटर हाग के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. अधिकारियों को अंदेशा है कि वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए देश छोड़कर भाग सकते हैं. जब भी किसी आरोपी के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी होता है, तो देश के सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों को अलर्ट कर दिया जाता है ताकि वह शख्स सीमा पार न कर सके. सेलिना की शिकायत के बाद पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और सबूत जुटाने में लगी है.

एक्ट्रेस ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
एक्ट्रेस का यह पूरा मामला घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत चल रही कार्यवाही से भी जुड़ा हुआ है. पुलिस फिलहाल सेलिना जेटली के बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े अन्य अहम दस्तावेज और सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं. फिलहाल पीटर हाग या उनके कानूनी सलाहकारों की तरफ से इन आरोपों पर कोई सफाई या बयान सामने नहीं आया है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे पर बहस छेड़ दी है. सेलिना जेटली बॉलीवुड का एक बड़ा नाम रही हैं, इसलिए इस केस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच में मिलने वाले ठोस सबूतों के आधार पर की जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

Next Post

सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस
  • सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी
  • दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।
  • माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    by admin
    May 9, 2026
    0

    Last Updated:May 08, 2026, 23:47 ISTChandranath Rath: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज...

    Recent News

    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    May 9, 2026
    सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी

    सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी

    May 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News