• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश।

सोनभद्र। मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में जनपद एवं विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण, सेतुओं के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य, क्षतिग्रस्त मार्गों एवं पुलों के विशेष मरम्मत कार्य तथा आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधिगण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के विकास, जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों की स्थापना तथा खराब हो चुके मार्गों के त्वरित मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए उनकी उपयोगिता एवं आवश्यकता के आधार पर सुदृढ़ एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिकशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, अधिकशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 तथा अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता तय करें तथा समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें। बैठक में निर्देश किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति प्रदान करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही निर्माण एवं मरम्मत कार्य संपन्न कराए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कार्यों में विलंब अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारना सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा एवं सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराया जा सके।

Previous Post

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना करमा का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

Next Post

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां
  • केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    June 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) कुछ दिनों पूर्व बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगलों में मिले महिला...

    Recent News

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026
    Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

    Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News