
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
चोपन नगर पंचायत को मिली नई सौगात: जेसीबी मशीन व चार कूड़ा गाड़ियां सेवा में शामिल
चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन को स्वच्छता एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक जेसीबी मशीन एवं चार कूड़ा गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में इन वाहनों का विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह एवं सभासदों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से नाली सफाई, कचरा निस्तारण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से किया जा सकेगा, वहीं कूड़ा गाड़ियों के संचालन से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयासरत है और इन संसाधनों के जुड़ने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी वाहन नियमित रूप से निर्धारित क्षेत्रों में संचालित किए जाएं, ताकि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। कार्यक्रम के दौरान सभासद रामपरीखा विश्वकर्मा, दिव्या विकास सिंह, घनश्याम चौधरी, राजेश अग्रहरि, नागेंद्र यादव, अनिकेत रावत, अनिल जायसवाल, सुशील साहनी, पंकज बिंद, विनीत जाटव, नरेश यादव, अरुण कुमार, जितेंद्र पलहा, जीतू सिंह, राजेंद्र अग्रहरि, विकास चौबे, रामनरेश चौधरी, राधारमण पांडेय, रिजवान अहमद व सद्दाम कुरैशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और नगर के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।