May 02, 2026 02:27 pm ISTRahul Kumarलाइव हिन्दुस्तान
एमपी के उज्जैन में जहां 41 डिग्री तापमान में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं अघोरी बाबा शरीर पर चिता की राख लगाकर जलते कंडों की धूनी रमाकर दोपहर 12 से 3 बजे तक तंत्र साधना कर रहे हैं। मामला उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान का है जंहा दो अघोरी बाबा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।