May 03, 2026 02:54 pm ISTRahul Kumarलाइव हिन्दुस्तान
उज्जैन में भीषण गर्मी के बीच महाकाल लोक में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए फॉगिंग सिस्टम और गीला कारपेट लगाया गया है. 40 डिग्री से ज्यादा तापमान के बावजूद रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. प्रबंधन ने गर्मी से बचाने के लिए कई पहल की हैं.