• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दुध्दी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 3, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

•आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, एनएचआरसी और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।

• आकाशीय बिजली से हो रही मौतें सरकारी उपेक्षा का नतीजा।

सोनभद्र। आकाशीय बिजली से हो रही है आकस्मिक मौतों पर रोक के लिए दुद्धी तहसील में तत्काल बड़े पैमाने पर तड़ित चालक यंत्र लगाने के संबंध में कार्रवाई हेतु आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ईमेल से पत्र भेजा है। एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने भेजे पत्र में कहा है कि बभनी क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत की दर्दनाक घटना बेहद दुखद है।  चौना गांव की 9 वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल तथा 8 वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो गई। वहीं कुछ दूरी पर खड़े गांव के ही 12 वर्षीय बालक हर्ष पुत्र देवनारायण घायल हो गया। यह इस क्षेत्र की पहली और इकलौती घटना नहीं है। इस पहाड़ी- पठारी क्षेत्र में हालत इतनी बुरी है कि प्रत्येक वर्ष आकाशीय बिजली के प्रकोप के कारण निरीह ग्रामीणों की आकस्मिक मौतें होती रहती हैं और उनके परिवारजन इस त्रासदी को झेलते हैं। इस संबंध में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की तरफ से दुद्धी तहसील के पहाड़ी-पठारी अंचल में आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक यंत्र लगाने की उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से लगातार मांग की गई है। लेकिन दुखद यह है कि आज तक समुचित कार्रवाई नहीं हुई और ना ही तड़ित चालक यंत्र लगाए गए। स्पष्टत: यह नागरिकों के जीवन की रक्षा के भारतीय राज्य के दायित्वों का खुला उल्लंघन है और इस क्षेत्र के प्रति सरकार की गैर जवाबदेह व उपेक्षित रवैए को प्रदर्शित करता है।
अतः निवेदन किया गया है कि दुध्दी तहसील के पठारी-पहाड़ी अंचल में आकाशीय बिजली के प्रकोप से रक्षा के लिए तत्काल तड़ित चालक यंत्र लगाने का आदेश देने का कष्ट करें ताकि आम लोगों के जीवन की रक्षा हो सके। साथ ही चौना गांव में मृत व घायल बच्चों के परिवार जनों को समुचित मुआवजा दिलाने का निर्देश देने का भी कष्ट करें।

Previous Post

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

Next Post

आलिया भट्ट का वो गाना, अपने प्यार को निहारती जा रही थीं परमसुंदरी, श्रेया घोषाल के सुरों से बना सुपरहिट

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
आलिया भट्ट का वो गाना, अपने प्यार को निहारती जा रही थीं परमसुंदरी, श्रेया घोषाल के सुरों से बना सुपरहिट

आलिया भट्ट का वो गाना, अपने प्यार को निहारती जा रही थीं परमसुंदरी, श्रेया घोषाल के सुरों से बना सुपरहिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’
  • तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें
  • सुपरस्टार ने अक्षय खन्ना की हीरोइन से रचाई शादी, एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली बारात! फिर टूटा रिश्ता
  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    by admin
    June 23, 2026
    0

    गोवा: 5वीं बोनस एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप के उद्घाटन दिवस पर ब्रिज खेल को एक बड़ा पेशेवर बढ़ावा मिला, जब...

    Recent News

    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’

    June 23, 2026
    तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें

    तार से कूदे..हड्डियां टूटीं.. फिर भी क्यों नहीं बच पाए 15 लोग..अग्निकांड की शॉकिंग तस्वीरें

    June 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News