• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए गये।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 3, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता।

12.03.2026 से अब तक 66 पीड़ितों को ₹27,26,442/- की धनराशि कराई गई वापस।

सोनभद्र। साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख बताई जारही है सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे। इसी क्रम में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 12.03.2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल ₹27,26,442/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी 2026 (01.02.2026 से 11.03.2026) के दौरान 86 पीड़ितों की ₹35,86,160/- की धनराशि भी वापस कराई जा चुकी है। यह सफलता NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Previous Post

ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण।

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News