
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में मई महीने के प्रथम शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होने के कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जॉच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वार्मा उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह आदि ने 61 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 56 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार ओबरा, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
02- सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकार जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी सदर श्री अश्वनी कुमार, तहसीलदार सदर श्री अमित कुमार आदि ने 56 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 48 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
03- सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी व तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार आदि ने 71 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 66 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
04-सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 53 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 51 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें-241 प्राप्त हुयी, जिसमें से 20 शिकायतों का निस्तारण टीम भेजकर और मौके पर किया गया।