• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, November 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर निकली प्रभातफेरी, मजदूर एकता का दिया गया संदेश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 1, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

शिकागो के शहीदों को किया गया याद।

रेनूकूट सोनभद्र।अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा (एटक) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रभातफेरी और जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान शिकागो के अमर शहीदों को याद करते हुए मजदूर एकता और श्रमिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया। लाल झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा कार्यालय पर गगनभेदी नारों के बीच लाल झंडा फहराकर की गई। इसके बाद “इंकलाब जिंदाबाद”, “मजदूर एकता जिंदाबाद” और “दुनिया के मजदूरों एक हो” जैसे नारों के साथ सुबह सात बजे से दस बजे तक प्रभातफेरी निकाली गई। जुलूस रेनूकूट बाजार और कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां मजदूरों और आम लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। मजदूरों के शोषण पर उठाई आवाज सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेता डॉ. आर.के. शर्मा ने कहा कि आज का दिन केवल शुभकामनाएं देने का नहीं बल्कि मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूत करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और पूंजीपतियों को मिली खुली छूट के कारण मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एटक नेता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के लिए 8 घंटे कार्य, साप्ताहिक दो दिन की छुट्टी, सम्मानजनक मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में महंगाई नियंत्रण, रूम रेंट माफियाओं पर रोक, साफ पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मजदूरों का अधिकार हैं।
न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुसार तय होनी चाहिए और हर वर्ष महंगाई के हिसाब से उसमें वृद्धि की जानी चाहिए। नेताओं ने कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माण का इंजन है और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रभातफेरी और जुलूस के समापन के बाद शाम को नगर के गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत गायक राजमणि खरवार और राधा रानी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया ये नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में भाकपा के जिला सचिव कामरेड डॉ. आर.के. शर्मा, एटक यूनियन अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्र प्रसाद, कन्हैयालाल, अतीक अहमद, अशोक यादव, आर.एन. तिवारी, द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी, अमरनाथ सूर्य, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, मेघनाथ पासवान, संजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सिंह और स्वामीनाथ सिंह समेत कई श्रमिक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 3
Previous Post

कच्ची उम्र में मत करो विवाह ,दोनों का जीवन होगा तबाह l

Next Post

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News