
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र।महिला सम्बन्धित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे व थाना प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 धारा 65(1), 87, 137(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सरवर पुत्र शमशेर निवासी-लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष को को दिनांक 30.04.2026 को समय करीब 19:15 बजे लगातार की जा रही तलाश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी करते हुए खैराही रोड,जनपद मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।
*अभियोग का विवरण:*
➡️ मु0अ0सं0 128/2026, धारा 65(1), 87, 137(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
सरवर पुत्र शमशेर निवासी – लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र–लगभग 21 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
01. उ0नि0 घनश्याम तिवारी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
02. का0 गोविन्द कुमार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्
र