
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा एक सराहनीय सफलता अर्जित की गई है आवेदक धीरेन्द्र मिश्रा के अनुसार वादी के साथ दिनांक 29.01.2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा आधार आईडी सेंटर स्थापित कराने का झांसा देकर UPI के माध्यम से ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन का सफलतापूर्वक पता लगाया गया। तत्पश्चात संबंधित बैंक से प्रभावी समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराया गया तथा नियमानुसार रिवर्सल प्रक्रिया पूर्ण कराई गई उक्त प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप ठगी की गई धनराशि में से ₹60,000/- (साठ हजार रुपये) सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा थाना चोपन पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
*धनराशि वापस कराने वाली टीम:*
01. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
02. म0आ0 प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
03. म0आ0 शैलजा सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
*साइबर सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव:*
▪️ अज्ञात लिंक/एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें।
▪️ केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन इंस्टॉल करें।
▪️ मोबाइल में “Unknown Sources” विकल्प बंद रखें।
▪️ किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी (OTP, PIN, पासवर्ड) साझा न करें।
▪️ संदिग्ध कॉल/मैसेज से सतर्क रहें एवं तत्काल रिपोर्ट करें।
▪️ नियमित रूप से मोबाइल की सुरक्षा अपडेट करते रहें।
*सहायता हेतु:*
*किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।*