
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 27.04.2026 को समय करीब 20:30 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अवई फासिल्स पार्क तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद झोले में 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शाहिद आलम पुत्र मुन्ना टेलर, निवासी चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष बताया। उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शाहिद आलम पुत्र मुन्ना टेलर, निवासी चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
950 ग्राम अवैध गांजा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. का0 बृजेश कुमार कन्नौजिया, चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

