[ad_1]
Last Updated:
Table Tennis Player Death: तमिलनाडु के आईएम लुइस राज की 32वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान कोर्ट पर मैच खेलते हुए अचानक गिरने से मौत हो गई. राज 65 साल से ऊपर की कैटेगरी में खेल रहे थे. पोस्टमार्टम में उनकी हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई.

सांकेतिक तस्वीर.
पुणे. तमिलनाडु के आईएम लुइस राज की 32वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान कोर्ट पर मैच खेलते हुए अचानक गिरने से मौत हो गई. राज 65 साल से ऊपर की कैटेगरी में खेल रहे थे. वह महालुंगे-बालेवाड़ी के श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में आंध्र प्रदेश के वीवी रमना के खिलाफ तीसरे राउंड का सिंगल्स मैच खेल रहे थे जब यह घटना हुई. राज 2-0 से आगे थे और तीसरे गेम में 5-4 से लीड कर रहे थे, तभी दोपहर करीब 12.15 बजे अचानक गिर पड़े.
वहां मौजूद पैरामेडिक्स ने तुरंत सीपीआर और चेस्ट कम्प्रेशन जैसी इमरजेंसी प्रक्रिया शुरू की. राज ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया, इसलिए उन्हें कुछ ही मिनटों में पास के अस्पताल ले जाया गया जो आयोजन स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर था. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है.
उस वक्त तमिलनाडु के उनके साथी खिलाड़ी भी उनके साथ थे. उनके साथियों ने जल्दी ही चेन्नई में उनके परिवार को इस बारे में बता दिया. बाद में हुए पोस्टमार्टम में भी हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई. उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है.
पुणे जिला टेबल टेनिस संघ और महाराष्ट्र राज्य टेबल टेनिस संघ ने गहरा दुख जताया और राज को एक समर्पित खिलाड़ी और मृदुभाषी इंसान बताया जो हमेशा खेल के मैदान में अच्छा माहौल बनाए रखते थे. टीटीएफआई की अध्यक्ष मेघना अहलावत ने भी राष्ट्रीय संस्था की तरफ से वेटरन्स कमेटी, तमिलनाडु टेबल टेनिस संघ और पूरे टेबल टेनिस समुदाय के प्रति संवेदना जताई और एक सम्मानित सदस्य के खोने पर दुख जताया.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
