• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, April 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अलीगढ़ में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मजदूर की मौत, चित्रकूट में आग का तांडव, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

admin by admin
April 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
अलीगढ़ में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मजदूर की मौत, चित्रकूट में आग का तांडव, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें


अलीगढ़: पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की मौत का LIVE वीडियो
अलीगढ़ के रेलवे रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. लीकेज पाइपलाइन की खुदाई कर रहे मजदूर महेंद्र की मलबे में दबने या हादसे का शिकार होने से मौत हो गई. परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि बिना सुरक्षा मानकों और बे-वक्त काम कराए जाने की वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ. नगर निगम ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चित्रकूट: मुस्लिम बस्ती में आग का तांडव, आधा दर्जन घर जलकर राख
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल गदाइया ग्राम पंचायत स्थित मुस्लिम पुरवा में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में आधा दर्जन कच्चे घर जल गए. घरों में रखी नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया. सामान निकालते समय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी काफी देरी से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया.

एटा: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
एटा पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कोतवाली नगर और देहात क्षेत्र में हुई चोरियों का सफल खुलासा हुआ है. पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1,91,360 रुपये नकद, भारी मात्रा में कार की वायरिंग, बैटरी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है.

रायबरेली: बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, शराब पीने से रोकने पर दी थी मौत
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोडर गांव में बीते शुक्रवार को बोरे में मिले बुजुर्ग महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. आरोपी महिला के घर में बैठकर शराब पी रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कानपुर: पावर प्लांट से केबल चुराने वाला गिरोह बेनकाब
नवेली पावर प्लांट से कीमती केबल चोरी करने वाले गिरोह का कानपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सुनील, नवाज शरीफ, सोनू और सुशील को गिरफ्तार किया है. ये शातिर दिन में बाइक से रेकी करते थे और रात में तांबे का तार निकालकर कबाड़ियों को 1300-1400 रुपये किलो में बेच देते थे. इनके पास से 52 किलो तांबा (कीमत लगभग 2 लाख) बरामद हुआ है.

एटा: जेल और स्कूलों का औचक निरीक्षण, नए डीएम-एसएसपी एक्शन में
एटा के नवागत डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी इलामरन जी ने कार्यभार संभालते ही कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. दोनों अधिकारियों ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया. डीएम ने जेल में बन रही नई बिल्डिंग की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए और कैदियों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम जल्द शुरू करने को कहा. अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया.

प्रतापगढ़: तालाब में नहा रहे तीन युवकों पर चाकूबाजी, गांव में दहशत
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में आज खूनी संघर्ष देखने को मिला. तालाब में नहा रहे तीन युवकों पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

कासगंज: बहू को परीक्षा दिलाने जा रहे ससुर की सड़क हादसे में मौत
एक तरफ खुशियां थीं और दूसरी तरफ गम. कासगंज के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी. डेंगरी निवासी वेदराम अपनी पुत्रवधू अनामिका को होमगार्ड की परीक्षा दिलाने जा रहे थे. हादसे में ससुर वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जौनपुर: बसपा की 2027 की तैयारी, शाहगंज सीट पर मुस्लिम कार्ड
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने जौनपुर में अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है. जोन कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने शाहगंज विधानसभा सीट के लिए जुल्फेकार अहमद गामा को प्रभारी घोषित किया है. शाहगंज से मुस्लिम चेहरा उतारने के ऐलान ने जिले का राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है. इसे 2027 विधानसभा चुनाव की बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

अमेठी: वेतन विसंगति को लेकर इंडोरामा फैक्ट्री में हंगामा
अमेठी के कमरौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडोरामा फैक्ट्री में कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया. कर्मचारी वेतन में हो रही विसंगतियों से नाराज थे. कंपनी मैनेजमेंट ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ वार्ता की और 15 दिन के भीतर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे.

बदायूं: पिकअप की टक्कर ने छीना घर का चिराग
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार अनस को जोरदार टक्कर मारी और चालक फरार हो गया. मृतक अनस पशुओं के व्यापार से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. पुलिस अब फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है.

गाजीपुर: कटारिया गांव पहुंचे कमिश्नर, न्याय का भरोसा
करंडा के कटारिया गांव में युवती की संदिग्ध मौत के बाद हुए बवाल के मामले में वाराणसी कमिश्नर एस राजलिंगम खुद गांव पहुंचे. कमिश्नर ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बता दें कि 22 अप्रैल को इस मामले ने हिंसक रूप ले लिया था.

बहराइच: पुतला दहन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं
बहराइच सदर से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल एक हादसे में मामूली रूप से झुलस गई हैं. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध में सपा और कांग्रेस का पुतला जलाते समय अचानक आग की लपटों ने उन्हें चपेट में ले लिया. पुतले में आग लगाते ही लपटें तेजी से फैलीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

एटा: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर छापा, न्यू सर्वोदय हॉस्पिटल सील
एटा के स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में अवैध अस्पतालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की है. कोतवाली नगर क्षेत्र के गौशाला के पास हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. न्यू सर्वोदय अस्पताल में बिना डॉक्टर के 10 मरीज भर्ती मिले, जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया. अस्पताल को सील कर दिया गया है. कृष्णा हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा किया गया है और एक क्लिनिक पर भी छापेमारी हुई है.

प्रयागराज: रेलवे ट्रैक के पास मिला हेड कांस्टेबल का शव, हत्या की आशंका
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र (गंगानगर जोन) में गाजीपुर निवासी हेड कांस्टेबल अमर नाथ यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई. कुसारी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला है. पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है.

आगरा: चौकीदार की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या
आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के COD मैदान में चौकीदार भवानी सिंह का शव लहूलुहान हालत में मिला. भवानी सिंह की हत्या सिर कुचलकर की गई है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लखनऊ: गैस एजेंसी पर युवक का आरोप, वीडियो वायरल
बक्शी का तालाब स्थित चंद्रा गैस एजेंसी पर शिवम कुमार पाल नाम के युवक ने सिलेंडर न देने का आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि उसकी बहन की शादी है, लेकिन एजेंसी उसे जरूरी सिलेंडर नहीं दे रही. हालांकि, गैस एजेंसी ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है.

आगरा अवैध धर्मांतरण गिरोह के मुख्य आरोपी की संपत्ति कुर्क
आगरा के अवैध धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी दाऊद अहमद की संपत्ति को कुर्क किया है. भोपाल में जाकर आगरा पुलिस ने की कार्रवाई. दरअसल, मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है आरोपी दाऊद अहमद. वह कई सालों से कनाडा में रह कर अवैध धर्मांतरण गिरोह को चलाता था. इस मामले में पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान और आयशा को भेजा जा चुका है जेल. पुलिस का दावा दाऊद को भी जल्द से जल्द विदेश से किया जाएगा गिरफ्तार.

आय तो दोगुनी नहीं हुई सकंट और बढ़ गया: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आज मेरा गाजियाबाद में कार्यक्रम था. हमनें इस कड़ी में कई शहरों में कार्यक्रम किये है. गाजियाबाद में किसानों के सवालों पर हम चर्चा करना चाहते थे. मै गाजियाबाद पहुंच नहीं पाया लेकिन VC के जरिये उनके सवालों का जवाब दिया. गाजीपुर बॉर्डर से लेकर गाजीपुर तक किसान हैं. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, संकट बढ़ा. देश प्रदेश में किसान-मजदूर बड़े पैमाने पर आत्माहत्या कर रहे हैं. UP में 1000 किसान आत्माहत्या कर रहे हैं. किसानों की आय कम हुई बैंक कर्ज बढ़ रहा है. उर्वरक, खाद, डीजल जैसी हर चीज महंगी पड़ रही है. अमेरिका से डील के बाद किसानों का संकट बढ़ जायेगा.

प्रयागराज में पिता ने ही बेटे की ली जान, इलाके में सनसनी
प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र स्थित चाट वाली गली में 18 वर्षीय प्रियांशु की हत्या से हड़कंप मच गया. आरोप है कि उसके ही पिता पप्पू जायसवाल ने बेटे की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता को बेटे और उसकी मां के संबंधों को लेकर शक था, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है.

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली खत्म, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों में उम्मीद
यूपी होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. सुबह 10 से 12 बजे तक हुई परीक्षा के बाद परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले. जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई. खास बात यह रही कि पहली बार इस परीक्षा का आयोजन यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. परीक्षा देकर निकले अधिकांश छात्रों ने सफलता को लेकर उम्मीद जताई. अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.

औरैया में 8.62 करोड़ का GST घोटाला उजागर, फर्जी कंपनियों के जरिए खेल, चार गिरफ्तार
औरैया में बड़े GST घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां 8.62 करोड़ रुपये के फर्जी बिल और इनवॉइस बनाकर टैक्स चोरी की जा रही थी. कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि ‘मून इंटरप्राइजेज’ के जरिए 2.87 करोड़ और ‘चमन ट्रेडर्स’ के नाम पर 5.75 करोड़ के फर्जी बिल तैयार किए गए. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, डोंगल, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 60,330 रुपये नकद बरामद किए हैं. मामले की गहन जांच जारी है.

सोनभद्र में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन की मौके पर मौत, कई घायल
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित लोढ़ी चौकी के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया. शादी से लौट रहे बारातियों की चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे और सभी खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा जा रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया.

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 25 लाख अभ्यर्थी, 74 जिलों में कड़ी व्यवस्था
लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जो 26 और 27 अप्रैल को भी आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी—सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक. प्रदेश के 74 जिलों में कुल 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 41,424 पदों के लिए 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. खास बात यह है कि पहली बार इस परीक्षा का आयोजन पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, जिसके चलते सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कानपुर में भीषण आग, ईदगाह चौराहे के पास कार गैराज धू-धू कर जला
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह चौराहे के पास एक कार गैराज में देर रात भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर तक दिखाई दीं. सूचना मिलते ही कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया गया. फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए 2 अरब 50 करोड़ का फंड जारी किया
योगी सरकार ने प्रदेश के एक लाख 42 हजार शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ वेतन (मानदेय) देने के लिए 2 अरब 50 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है. सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया है. अप्रैल से शिक्षा मित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने पहले ही मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी कर चुकी है. शिक्षा मित्रों को 11 महीने का वेतन दिया जाता है. सरकार ने जिलेवार जारी फंड की सूची भी जारी की है.

अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव पहुंचेंगे. जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया, अखिलेश यादव दोपहर 1 बजे गाजीपुर आएंगे. वे पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे.

आगरा-लखनऊ में दर्दनाक अंत: शिक्षक दंपति ने अलग-अलग शहरों में की आत्महत्या
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही उसके पति, जो लखनऊ के एक होटल में ठहरे थे और पेशे से शिक्षक थे, ने भी सुसाइड कर लिया. प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को इस घटना की वजह बताया जा रहा है. दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आगरा में रफ्तार का कहर, नशे में धुत्त युवक ने खोखे में घुसाई कार, मासूम की मौत
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित दयालबाग रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी कार सड़क किनारे बने लकड़ी के खोखे में घुसा दी, जहां 6 साल का प्रदीप और 5 साल की स्नेहा अपनी नानी के साथ बैठे थे. हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं कार से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं.

KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
KGMU ट्रॉमा सेंटर में बांड के तहत आए नॉन पीजी जूनियर रेजिडेंट (JR) डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ दी है. इसमें किसी डॉक्टर का चयन पीजी में हो गया है तो कोई काम का लोड न झेल पाने की वजह से सेवा देने को राजी नहीं हुआ है. अफसरों का कहना है पूरे मामले की रिपोर्ट DGME को भेजी गई है. इन डॉक्टरों की भर्ती बांड पर हुई थी. इनसे बांड की रा​शि जमा कराई जाएगी. KGMU ट्रॉमा सेंटर में 400 बेड हैं. हर दिन करीब 200-250 मरीज कैजुल्टी में इलाज के लिए आते हैं. इसमें 80-90 मरीज भर्ती किए जाते हैं. मार्च में बांड के तहत 11 नॉन पीजी जेआर का चयन हुआ था. इनका वेतन करीब एक लाख रुपये से अ​धिक था. इन्हें ट्रॉमा में अपनी सेवा देनी थी. इसमें कुछ डॉक्टर शुरूआती दिन में आए थे.

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर छापा, 11 मरीज मिले भर्ती, सील होते ही मचा हड़कंप
कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गौशाला के पास बिना पंजीकरण संचालित एक अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर उसे सीज कर दिया. कार्रवाई के दौरान करीब 11 मरीज भर्ती मिले, जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया. छापेमारी के बीच एक महिला मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया. टीम में एसीएमओ सतीश चंद्र नागर, झोलाछाप अस्पताल प्रभारी लोकमन सिंह, मलेरिया निरीक्षक श्याम सुंदर और पुलिस बल मौजूद रहा. स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालते हुए सख्त कार्रवाई में जुटा है.



Source link

Previous Post

ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं आमिर खान की हीरोइन, वक्त ने ली करवट, सनी देओल संग हिट देने वाली हसीना को मिल गया रोल

Next Post

पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

admin

admin

Next Post
पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते
  • अलीगढ़ में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मजदूर की मौत, चित्रकूट में आग का तांडव, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें
  • ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं आमिर खान की हीरोइन, वक्त ने ली करवट, सनी देओल संग हिट देने वाली हसीना को मिल गया रोल
  • नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाया शर्बत।
  • चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

    पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

    by admin
    April 26, 2026
    0

    Last Updated:April 25, 2026, 21:05 ISTपश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने 14 मेडल जीते हैं. इनमें एक गोल्ड, तीन सिल्वर और...

    Recent News

    पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

    पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

    April 26, 2026
    अलीगढ़ में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मजदूर की मौत, चित्रकूट में आग का तांडव, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

    अलीगढ़ में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मजदूर की मौत, चित्रकूट में आग का तांडव, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

    April 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News