• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाया शर्बत।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन/सोनभद्र। नगर के टैंपो स्टैंड पर विगत तीन वर्षों से संचालित नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है। संस्थान के तत्वावधान में समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही समय-समय पर कंबल, गमछा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित 128वें साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को खिचड़ी एवं शर्बत वितरित किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा द्वारा किया जा रहा यह पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। बताते चलें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पिछले सप्ताह से संस्थान द्वारा खिचड़ी के साथ ठंडा शर्बत भी राहगीरों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है, जिसमें समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ठंडा शर्बत पाकर लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।संस्थान के संयोजक मनोज चौबे ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी एवं शर्बत ग्रहण किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, दयाशंकर सिंह, संजय केशरी, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील मिश्रा, अमित कुमार, गोपाल मोदनवाल, गुड्डू सिंह गोंड़, शमसेर अली, मनीष कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

चोपन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण।

Next Post

ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं आमिर खान की हीरोइन, वक्त ने ली करवट, सनी देओल संग हिट देने वाली हसीना को मिल गया रोल

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं आमिर खान की हीरोइन, वक्त ने ली करवट, सनी देओल संग हिट देने वाली हसीना को मिल गया रोल

ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं आमिर खान की हीरोइन, वक्त ने ली करवट, सनी देओल संग हिट देने वाली हसीना को मिल गया रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘हमारे प्रति जनता का विश्वास’… दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर बोले सीएम मोहन यादव, एक राहत की बात भी बताई, Madhya-pradesh Hindi News
  • Datia Upchunav Result 2026 LIVE: Ghanshyan Singh की जीत पर झूमे Congress कार्यकर्ता, बांटे मेलोडी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • पीके की जीत के चर्चे, उधर चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने भी कर दिया बड़ा कमाल, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 3, 2026
    0

    3 जुलाई, सोमवार, डिंडौरी: जिले के करीब 300 पटवारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। पटवारियों...

    Recent News

    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News