• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रोटरी क्लब रेणुकूट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का OCV सफलतापूर्वक संपन्न।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रेणुकूट सोनभद्र। रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल की आधिकारिक क्लब विजिट (OCV) अत्यंत सफलता पूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंडाल्को गेस्ट हाउस में हुआ, जहाँ क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पधारे रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज के रो. राजीव जयपुरिया एवं असिस्टेंट गवर्नर (AG) रो. रवि कटारे का भी सम्मान किया गया।
इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, असिस्टेंट गवर्नर, क्लब अध्यक्ष एवं सचिव के मध्य एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब द्वारा किए जा रहे समस्त कार्यों तथा क्लब के लेखा‑जोखा की विस्तृत समीक्षा की और क्लब की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। तत्पश्चात क्लब विंध्याचल में  सामान्य सभा का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 35 सदस्यों की सहभागिता रही। बैठक का संचालन रो. संजय रूंथला द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। क्लब की वरिष्ठतम एवं प्रथम महिला सदस्य रो. शीला सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत किया। वहीं रो. सुजीत सान्याल ने असिस्टेंट गवर्नर रो. रवि कटारे का,एवं रो. शशि तिवारी ने रो. राजीव जयपुरिया एवं रो. अमित जी  का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रो. डॉ. प्रेमलता ने अपने परिचयात्मक उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं तथा वाराणसी स्थित आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। क्लब अध्यक्ष रो. सुनील कांत पांडे ने बताया कि क्लब के अधिकांश सदस्य हिंडाल्को के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, इसके बावजूद सभी सदस्य समयाभाव के बीच भी मिलकर क्लब के प्रोजेक्ट्स को सफलता पूर्वक पूरा करते हैं।
असिस्टेंट गवर्नर रो. रवि कटारे ने क्लब द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब रेणुकूट की मासिक रिपोर्ट हमेशा तय समय सीमा के अंदर  प्राप्त होती है। उन्होंने क्लब सचिव रो. अजीत अस्थाना की रिपोर्टिंग शैली को अत्यंत प्रभावी एवं सराहनीय बताया।
अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहयोग व जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने रोटरी फाउंडेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से इसमें योगदान देने की अपील की। उनके प्रेरणादायक संबोधन से प्रभावित होकर मौके पर ही 20 सदस्यों ने रोटरी फाउंडेशन में योगदान दिया। इस अवसर पर रेणुकूट के समाजसेवी राज कुमार यादव को उनके सामाजिक योगदान के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो. अजीत अस्थाना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रेणुकूट आगमन से क्लब के सभी सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। साथ ही, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं सुझाव भविष्य में क्लब के कार्यक्रमों को और अधिक सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों के सहयोग एवं योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात स्वादिष्ट रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

Next Post

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News