• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जज के पिता की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर पर बड़ी कार्रवाई, मुरादाबाद में 50 हजारी जफर के घर की कुर्की, पुलिस उठा ले गई सारा सामान

admin by admin
April 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
जज के पिता की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर पर बड़ी कार्रवाई, मुरादाबाद में 50 हजारी जफर के घर की कुर्की, पुलिस उठा ले गई सारा सामान


Last Updated:April 22, 2026, 22:19 IST

Moradabad News: मुरादाबाद में महिला जज के पिता और ‘अलवीना बेकर्स’ के मालिक मोहम्मद असद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डेढ़ महीने से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके दो बेटों के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी. कोर्ट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में मकान के खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ दिए गए और सारा सामान जब्त कर लिया गया. संपत्ति विवाद में सगे साले जफर ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.

50 हजारी हिस्ट्रीशीटर जफर पर योगी का एक्शन, जज के पिता की हत्या में घर कुर्कZoom

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान थमता नजर नहीं आ रहा है. मुरादाबाद में एक महिला जज के पिता और मशहूर बेकरी संचालक मोहम्मद असद की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डेढ़ महीने से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके बेटों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की (धारा 83 के तहत) की कार्रवाई करते हुए उसके मकान को न सिर्फ खाली कराया, बल्कि खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ दिए. कानून के हाथ से बचने की कोशिश कर रहे अपराधियों को पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि या तो सरेंडर करें, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहें.

प्रॉपर्टी विवाद में सगे साले ने मारी थी गोली
पूरा मामला मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र का है. सिविल लाइंस इलाके की जिगर कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद असद ‘अलवीना बेकर्स’ के मालिक थे. उनकी बेटी आसमा सुल्ताना बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज के पद पर तैनात हैं. 27 फरवरी की शाम मोहम्मद असद अपने छोटे साले डेनियल के साथ स्कूटी से नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके बड़े साले और शातिर हिस्ट्रीशीटर जफर ने अपने बेटों के साथ मिलकर उन्हें बीच सड़क पर सरेआम गोली मार दी थी. इस वारदात में मोहम्मद असद की मौके पर ही मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से जफर ने अपने ही बहनोई का खून कर दिया.

कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की की बड़ी कार्रवाई
वारदात के बाद से ही मुख्य आरोपी जफर हुसैन और उसके दो बेटे सैफुल जफर व हुसैन फरार चल रहे हैं. मुरादाबाद के सीजेएम कोर्ट ने इन तीनों के खिलाफ वारंट जारी कर एक महीने के भीतर पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन जब अपराधी हाजिर नहीं हुए, तो पुलिस ने कुर्की का रास्ता अपनाया. मंगलवार को नागफनी पुलिस और भारी बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी डहेरिया स्थित जफर के घर पहुंचे. पुलिस ने पहले ढोल बजवाकर ‘मुनादी’ कराई और फिर घर का एक-एक सामान, बेड, सोफा और फ्रिज से लेकर खिड़की-दरवाजे तक उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर थाने ले आई. अंत में मकान को सील कर दिया गया.

50-50 हजार का इनाम, जम्मू में छिपे होने की आशंका
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में डीआईजी ने बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जफर की पत्नी जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है और उसने वारदात से पहले ही अपने परिवार को वहां शिफ्ट कर दिया था. पुलिस को गहरा शक है कि जफर और उसके बेटे जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाकों में छिपे हुए हैं. पुलिस की टीमें लगातार वहां छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है.

पुलिस की रडार पर मददगार और रिश्तेदार
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हत्या के इस मामले में जफर के दामाद फैजान और साथी आलमगीर समेत तीन लोग पहले ही जेल जा चुके हैं. अब मुख्य आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए संपत्ति कुर्क की गई है. पुलिस अब जफर के उन रिश्तेदारों और करीबियों पर भी नजर रख रही है, जो उसे फरारी काटने में मदद कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के पास अब कानून के सामने झुकने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

April 22, 2026, 22:19 IST



Source link

Previous Post

बेटी संग फरदीन खान का धमाकेदार डांस, इमोशनल हुए एक्टर, वायरल हो रहा वीडियो

Next Post

टेनिस की सनसनी पर ‘फतवे’ का वार, वो 3 विवाद, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं महिला खिलाड़ी

admin

admin

Next Post
टेनिस की सनसनी पर ‘फतवे’ का वार, वो 3 विवाद, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं महिला खिलाड़ी

टेनिस की सनसनी पर 'फतवे' का वार, वो 3 विवाद, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं महिला खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News