• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, June 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर मंडराया कानूनी संकट, कांग्रेस सांसद ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भेजा नोटिस, बैन लगाने की उठाई मांग

admin by admin
April 21, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर मंडराया कानूनी संकट, कांग्रेस सांसद ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भेजा नोटिस, बैन लगाने की उठाई मांग


Last Updated:April 21, 2026, 23:22 IST

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ के खिलाफ ओटीटी प्लेटफॉर्म को कानूनी नोटिस भेजकर इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है. उनका तर्क है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित यह सीरीज अपराधियों का महिमामंडन करती है, जो युवाओं को गलत राह पर धकेल सकती है. अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने चिंता जताई है कि पंजाब के संवेदनशील माहौल में ऐसे कॉन्टेंट से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और ‘नायक-पूजा’ को बढ़ावा मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर मंडराया संकट, सांसद ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भेजा नोटिसZoom

लॉरेंस बिश्नोई पंजाब युनिवर्सिटी का छात्र था.

नई दिल्ली: मुंबई के लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने प्लेटफॉर्म को बाकायदा कानूनी नोटिस भेजकर इस सीरीज के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. मरिंदर सिंह राजा वारिंग का तर्क है कि यह वेब सीरीज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर आधारित है, जिस पर कई गंभीर आपराधिक केस चल रहे हैं. उनका मानना है कि इस तरह के कंटेंट से एक अपराधी को समाज के सामने नायक की तरह पेश किया जा रहा है, जो कानून की नजर में बिल्कुल गलत है. नोटिस में उन्होंने साफ कहा है कि किसी अपराधी के जीवन को नाटकीय रूप देना न केवल अपराध को बढ़ावा देना है, बल्कि इससे युवाओं पर भी बहुत बुरा असर पड़ सकता है.

सांसद वारिंग ने पंजाब के मौजूदा हालात का हवाला देते हुए चिंता जताई है कि राज्य पहले ही गैंगस्टरों और युवाओं के भटकाव जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है. ऐसे संवेदनशील माहौल में अगर किसी गैंगस्टर को हीरो बनाकर दिखाया जाएगा, तो लोग उसे फॉलो करने लगेंगे और अपराध की दुनिया के प्रति उनका आकर्षण बढ़ जाएगा. वारिंग के मुताबिक, इससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और गैंग्स के बीच आपसी रंजिश भी बढ़ सकती है. उन्होंने कानूनी पक्ष रखते हुए कहा कि जहां अभिव्यक्ति की आजादी से समाज में अशांति फैलने का खतरा हो, वहाँ ऐसी सीरीज को रोकना ही सही कदम है, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपराध की तरफ जाने से बचाया जा सके.

बढ़ सकती हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मेकर्स की मुश्किलें
सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने कानूनी नोटिस में भारत के संविधान और आईटी नियमों का जिक्र करते हुए बताया कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह कतई नहीं है कि आप कुछ भी परोस दें. उन्होंने अनुच्छेद 19(2) का उदाहरण देते हुए कहा कि मौलिक अधिकारों पर भी कुछ पाबंदियां होती हैं, खासकर तब जब मामला पब्लिक सिक्योरिटी से जुड़ा हो. उनका कहना है कि ऐसा कॉन्टेंट जो समाज में अस्थिरता पैदा करे या क्रिमिनल गतिविधियों को जायज ठहराने की कोशिश करे, उस पर बैन लगाना जरूरी है. राजा वारिंग का यह कदम अपराधियों के महिमामंडन के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी है, जिससे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मेकर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 21, 2026, 23:22 IST



Source link

Previous Post

ग्लव्स और जूते उतारे, रिंग को चूमा… WWE से रिटायर होने वाले Brock Lesnar की कितनी गर्लफ्रेंड और कितनी नेटवर्थ

Next Post

Hybrid maize farming I मक्का की खेती से मुनाफा

admin

admin

Next Post
Hybrid maize farming I मक्का की खेती से मुनाफा

Hybrid maize farming I मक्का की खेती से मुनाफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?
  • Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा
  • ‘द केरल स्टोरी 2’ पर नफरत फैलाने का आरोप, हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर को थमाया नोटिस
  • नकटू में पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ एनर्जियो प्रोजेक्ट हेड विद्याशंकर पाण्डेय ने किया उद्घाटन ।।
  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    by admin
    June 19, 2026
    0

    Last Updated:June 18, 2026, 22:24 ISTManika Batra Asian Games 2026: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को आगामी...

    Recent News

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    June 19, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

    Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

    June 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News