• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, April 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, सुबह से ही लू जैसे हालात तो वहीं सड़कों पर भी पसरा सन्नाटा, जानिए IMD अलर्ट

admin by admin
April 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, सुबह से ही लू जैसे हालात तो वहीं सड़कों पर भी पसरा सन्नाटा, जानिए IMD अलर्ट


UP Aaj Ka Mausam Live: उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है और सूरज के तीखे तेवर अब आम जनजीवन को झुलसाने लगे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 19 अप्रैल 2026 के लिए जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में हालात बदतर होते जा रहे हैं. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के जादुई आंकड़े को न सिर्फ छू रहा है, बल्कि उसे पार भी कर चुका है. मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण है कि आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने एक शक्तिशाली ‘प्रतिचक्रवात’ और लगातार आ रही शुष्क पछुआ हवाओं के मेल ने प्रदेश को एक भट्टी में तब्दील कर दिया है.

गर्मी के कारण सड़कों पर छाया सन्नाटा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

चित्रकूट: चित्रकूट जिले में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है. दोपहर तक तेज धूप और लू के साथ यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. सुबह 11 बजे के बाद गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं.

अभी सुबह के 7:40 बजे हैं, लेकिन तपिश दोपहर जैसी महसूस हो रही है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने दिन की शुरुआत से ही लोगों की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है. पारा अभी 33 डिग्री पर है और तेजी से बढ़ते हुए दोपहर तक 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है. सड़कों पर निकलते ही गर्म हवाएं चेहरे से टकरा रही हैं, जिससे लोग बेहाल नजर आ रहे हैं. बचाव के लिए कोई सिर पर टोपी लगाए हुए है तो कोई गमछा लपेटे दिख रहा है. कुल मिलाकर सुबह के समय भी राहत नहीं है, बल्कि गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह से ही तेज धूप निकल रही है. जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, गर्मी भी तेज होती जा रही है. सुबह 10 बजे के बाद लू चलने लगती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर निकलने वाले लोग गमछा, टोपी और चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में केवल जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें और अधिक से अधिक पानी पिएं. गर्मी से बचाव के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा छांव में रहें.

मेरठ: मेरठ में सुबह से ही तेज धूप का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी. दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोग अब घरों में कूलर और पंखों का इस्तेमाल करने लगे हैं. सुबह 7:45 बजे तक ही तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है.

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भी सुबह से ही तेज धूप निकल रही है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, धूप और तेज होती जा रही है. वर्तमान में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है और हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 97 है. दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

गाजीपुर: गाजीपुर में सुबह करीब 8 बजे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है. हल्की ठंडी हवा चल रही है, जिससे गर्मी का असर थोड़ा कम महसूस हो रहा है. हालांकि धूप तेज होने लगी है और तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ गर्मी तेजी से बढ़ेगी और पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसे में सुबह की ठंडी हवा राहत दे रही है, लेकिन दोपहर तक लू जैसे हालात बनने की संभावना है. लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है.

कानपुर:  यूपी के कानपुर में आज सुबह से एक बार फिर से धूप निकली हुई नजर आ रही है, जहां कल गर्मी से लोगों के हाल खराब हो गए थे और टेंपरेचर 42 डिग्री तक पहुंच गया था. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से गर्मी का सितम बढ़ सकता है. इसके साथ ही हीट वेव भी चल सकती है जिससे लोगों को काफी दिक्कत होगी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत होने पर ही घर से निकले.

जौनपुर में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान लोगों को बेहाल कर देता है. लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. बाजारों में भी भीड़ कम नजर आ रही है. पिछले कई दिनों से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है. ऐसे हालात में हर किसी को बारिश का इंतजार है, ताकि झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ राहत मिल सके और मौसम सुहाना हो जाए.

आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में और मामूली बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है, जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भीषण ‘उष्ण लहर’ यानी लू चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है. फिलहाल 21 अप्रैल तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे राहत की गुंजाइश कम ही नजर आती है. प्रदेश में मौसम के इस बदलाव ने न सिर्फ दिन के चैन को छीना है, बल्कि रातें भी अब बेचैन करने लगी हैं. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य के लगभग सभी मंडलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. विशेष रूप से प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है, जो ‘सीवियर हीट’ की श्रेणी में आता है.

बांदा में टूटा रिकॉर्ड, तापमान 45.4 डिग्री के पार
वहीं, राजधानी लखनऊ और मेरठ जैसे मंडलों में भी पारा सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर चल रहा है. सबसे हैरान करने वाले आंकड़े बुंदेलखंड के बांदा से आए हैं, जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने इसे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे गर्म शहरों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है. राहत की बात केवल इतनी रही कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी और झोंकेदार हवाओं ने हल्की हलचल पैदा की, लेकिन इसका असर गर्मी को कम करने में नाकाम रहा.

प्रयागराज, झांसी और आगरा में ‘आग’ जैसे हालात

  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो संगम नगरी प्रयागराज और आसपास के जिलों जैसे फतेहपुर, कौशाम्बी व प्रतापगढ़ में गर्मी का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा जा रहा है. यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा होने की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है.
  • मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है. इसी तरह झांसी, जालौन और ललितपुर में भी पारा 44 से 45 डिग्री के बीच झूल रहा है.
  • आगरा मंडल में भी गर्मी का टॉर्चर जारी है, जहां मथुरा और फिरोजाबाद जैसे जिलों में शुष्क हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है.
  • इन शहरों में न्यूनतम तापमान में भी काफी वृद्धि देखी गई है, जिससे रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

लखनऊ और कानपुर: राजधानी में लू जैसी स्थिति, उमस भी बढ़ाएगी दिक्कत

  • राजधानी लखनऊ समेत उन्नाव, रायबरेली और सीतापुर में भी गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बादलों की आवाजाही शुरू होगी, लेकिन इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी.
  • उल्टा, बादलों की वजह से उमस बढ़ सकती है, जो लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगी. कानपुर मंडल में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे औद्योगिक शहर में दिन के समय गर्म हवाओं का थपेड़ा महसूस किया जा रहा है.

पश्चिमी यूपी: गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, अगर बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और मेरठ में शनिवार को धूल भरी तेज हवाएं और कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई थी. इसके बावजूद रविवार यानी 19 अप्रैल को यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मेरठ और बागपत में पारा सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है. राहत की बात यह है कि पश्चिमी यूपी के लिए फिलहाल ‘लू’ की कोई आधिकारिक चेतावनी नहीं है, लेकिन सूर्य की तपिश कम नहीं होगी. बुलंदशहर और अमरोहा जैसे जिलों में 24 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे धूप की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, मगर गर्मी का ओवरऑल प्रभाव बना रहेगा.

बांदा बना सबसे गर्म शहर, उरई में सबसे कम तापमान
राज्य में शनिवार 18 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो उरई में पारा सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है. गोरखपुर में रात का तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पाया गया है, जो इस बात का संकेत है कि अब रातें भी ठंडी नहीं रह गई हैं. मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं है, यानी गर्मी का यह सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है.

सावधानी बरतने की सलाह: स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर
बढ़ते तापमान और लू की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में रहने वाले लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है. शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए यह मौसम ‘मध्यम जोखिम’ वाला हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर को ढक कर ही बाहर निकलें. उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने सामान्य समय से करीब 10 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, जो आने वाले मई और जून के महीनों के लिए एक खतरनाक संकेत है.

उत्तर प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल के बीच किन जिलों में ‘लू’ चलने का अलर्ट है?
मौसम विभाग के अनुसार, मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू चलने की प्रबल संभावना है. इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी और बुंदेलखंड के बांदा व चित्रकूट जैसे जिले शामिल हैं. इन इलाकों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

यूपी में अचानक इतनी गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?
गर्मी बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहला, आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास एक ‘प्रतिचक्रवात’ बना हुआ है. दूसरा, शुष्क पछुआ हवाएं लगातार चल रही हैं. इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से नमी खत्म हो गई है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

क्या आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना है?
फिलहाल 21 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश के आसार नहीं हैं. 21 अप्रैल के बाद ही किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की राहत की उम्मीद की जा सकती है.

इस सीजन में यूपी का अब तक का सबसे गर्म शहर कौन सा रहा है?
शनिवार 18 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक, बुंदेलखंड का बांदा जिला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह तापमान सामान्य से काफी अधिक है.

भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए मौसम विभाग ने क्या सलाह दी है?
विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें. घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या छाते से ढकें. शरीर में पानी की कमी न होने दें और ओआरएस (ORS), लस्सी या नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें. विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि उनके लिए यह मौसम जोखिम भरा हो सकता है.



Source link

Previous Post

माधुरी-करिश्मा की टक्कर की हीरोइन, जिसका गाना सुन फट पड़ता है पिता का कलेजा, 1 डर के चलते रातोंरात छोड़ा बॉलीवुड

Next Post

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

admin

admin

Next Post
इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, सुबह से ही लू जैसे हालात तो वहीं सड़कों पर भी पसरा सन्नाटा, जानिए IMD अलर्ट
  • माधुरी-करिश्मा की टक्कर की हीरोइन, जिसका गाना सुन फट पड़ता है पिता का कलेजा, 1 डर के चलते रातोंरात छोड़ा बॉलीवुड
  • रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 02 गोवंश सकुशल बरामद।
  • 97.20% अंक पाकर प्रीति जायसवाल ने जिला में टाप कर अपने क्षेत्र का बढ़ाया मान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

    by admin
    April 20, 2026
    0

    Last Updated:April 20, 2026, 00:11 ISThumanoid robot broke humans world record: चीन की तकनीकी प्रगति का एक शानदार नमूना पेश...

    Recent News

    इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

    April 20, 2026
    उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, सुबह से ही लू जैसे हालात तो वहीं सड़कों पर भी पसरा सन्नाटा, जानिए IMD अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, सुबह से ही लू जैसे हालात तो वहीं सड़कों पर भी पसरा सन्नाटा, जानिए IMD अलर्ट

    April 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News