• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अब हर टीचर के साथ होगा सारथी! यूपी के स्कूलों में बदल जाएगी पढ़ाई की तस्वीर, जानें योगी सरकार का प्लान

admin by admin
April 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
अब हर टीचर के साथ होगा सारथी! यूपी के स्कूलों में बदल जाएगी पढ़ाई की तस्वीर, जानें योगी सरकार का प्लान


Last Updated:April 16, 2026, 21:03 IST

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है. योगी सरकार ने शिक्षकों को तकनीक से जोड़ने और पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए ‘निपुण शिक्षक सारथी’ नाम का एक नया पायलट मॉडल शुरू किया है. चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर जैसे जिलों में शुरू हुई इस पहल का मकसद शिक्षकों को तकनीक के जरिए और ज्यादा मजबूत बनाना है. अब कक्षा 2 के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि उनकी भाषा और गणित की नींव पक्की हो सके.

अब हर टीचर के साथ होगा सारथी! यूपी के स्कूलों में बदल जाएगी पढ़ाई की तस्वीरZoom

योगी सरकार ने यूपी के 5 जिलों में निपुण शिक्षक सारथी पायलट मॉडल लॉन्च किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने वाला है. योगी सरकार ने निपुण भारत मिशन को जमीन पर उतारने के लिए एक शानदार पहल की है, जिसका नाम है ‘निपुण शिक्षक सारथी’. इस कार्यक्रम के जरिए सरकार शिक्षकों को तकनीक से लैस कर रही है ताकि वे बच्चों को और बेहतर तरीके से पढ़ा सकें. इस योजना की खास बात यह है कि अब शिक्षक केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि तकनीक का हाथ थामकर बच्चों के भविष्य के असली सारथी बनेंगे. फिलहाल इसे राज्य के 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है.

इन 5 जिलों से होगी बदलाव की शुरुआत
सरकार ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर को चुना है. इनमें से चित्रकूट, सोनभद्र और बलरामपुर जैसे पिछड़े (आकांक्षी) जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जबकि गोरखपुर और सीतापुर के कुछ खास ब्लॉक इसमें शामिल किए गए हैं. इन इलाकों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और शिक्षकों को हर कदम पर मदद देने के लिए इस मॉडल को प्राथमिकता दी गई है.

15 खास सारथी करेंगे शिक्षकों की मदद
इस पूरे प्रोग्राम को चलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 राज्य स्तरीय विशेषज्ञों को तैयार किया है. इनका दो दिन का विशेष प्रशिक्षण 16 अप्रैल को पूरा हो गया है. ये विशेषज्ञ तकनीक के जरिए सीधे शिक्षकों से जुड़े रहेंगे. अगर किसी शिक्षक को क्लास में पढ़ाने के दौरान कोई दिक्कत आती है, तो ये सारथी तुरंत उसका समाधान करने में मदद करेंगे. इससे शिक्षकों को अकेलापन महसूस नहीं होगा और उन्हें लगातार नया सीखने को मिलेगा.

फोन और तकनीक से बढ़ेगा संवाद
इस नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव बातचीत के तरीके में किया गया है. पहले जहां तकनीकी टीम और शिक्षकों के बीच दिन भर में मुश्किल से एक या दो बार बात हो पाती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 18 से 20 बार किया गया है. यानी अब शिक्षक और एक्सपर्ट्स आपस में ज्यादा संवाद कर सकेंगे. इसका सीधा फायदा यह होगा कि शिक्षकों को उनकी जरूरत के हिसाब से सही सलाह और मार्गदर्शन मिल पाएगा.

कक्षा 2 के बच्चों पर रहेगा खास फोकस
योगी सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि बच्चों की नींव शुरू से ही मजबूत रहे. इसीलिए इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 2 के बच्चों की भाषा और गणित सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अगर बच्चा शुरुआती कक्षाओं में ही इन विषयों में पक्का हो जाएगा, तो आगे की पढ़ाई उसके लिए बहुत आसान हो जाएगी. खेल-खेल में और बिना किसी मानसिक दबाव के बच्चों को सिखाना इस मुहिम का मुख्य हिस्सा है.

कम समय और कम खर्च में बेहतर रिजल्ट
डिजिटल तकनीक पर आधारित होने के कारण इस मॉडल से समय और पैसा दोनों बचेगा. अब अधिकारियों को बार-बार दूर-दराज के स्कूलों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि तकनीक के जरिए वे हर शिक्षक तक पहुंच सकेंगे. इस पहल में उन स्कूलों को सबसे पहले चुना गया है जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में थोड़ा कमजोर रहा है. सरकार की कोशिश है कि हर बच्चे को बराबरी की और अच्छी शिक्षा मिल सके.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

April 16, 2026, 21:03 IST



Source link

Previous Post

हीरोगिरी से जुटाई भरपूर दौलत, अब नेतागिरी में ऐसा फंसा एक्टर, सवालों के घेरे में 220 करोड़ की प्रोपर्टी

Next Post

वैशाली की रूपाली कुमारी ने फिर मनवाया अपने खेल का लोहा, ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

admin

admin

Next Post
वैशाली की रूपाली कुमारी ने फिर मनवाया अपने खेल का लोहा, ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

वैशाली की रूपाली कुमारी ने फिर मनवाया अपने खेल का लोहा, ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News