• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, April 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

संदिग्ध हालत मे खेत मे मिला युवक का शव, मौत से फैली सनसनी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रात से लापता था 43 वर्षीय राम नरेश बैसवार, शरीर पर चोट के निशान; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

सोनभद्र घोरावल। घोरावल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय राम नरेश बैसवार निवासी बर-कन्हरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीती रात से घर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मृतक का शव उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत-खलिहान में मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजन रोते बिलखते नजर आए और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। घोरावल क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर यह मौत हादसा है या साजिश के तहत की गई हत्या।

Previous Post

ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

Next Post

जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हुआ आयोजन, जनगणना में 22 मई से होगी प्रारम्भ।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हुआ आयोजन, जनगणना में 22 मई से होगी प्रारम्भ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • वैरायटी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियो मे आग लगने से 2 लाख का नुकसान, मुआवजे की उठी मांग।
  • ग्राहक सेवा केंद्र में भीषण आग, नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक।
  • एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके।
  • एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का जलवा, एक दिन में जीत लिए 4 गोल्ड मेडल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    by Shantosh Mishra
    April 10, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम...

    Recent News

    पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    April 10, 2026

    वैरायटी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियो मे आग लगने से 2 लाख का नुकसान, मुआवजे की उठी मांग।

    April 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News