• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अब समाजवादी पार्टी का ‘फर्क साफ है’ का पोस्टर, अयोध्या में मारपीट

admin by admin
April 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
अब समाजवादी पार्टी का ‘फर्क साफ है’ का पोस्टर, अयोध्या में मारपीट


UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.

संभल के लापता पिता-पुत्र की तलाश में परिवार शामली रवाना
शामली में दो शव मिलने के बाद संभल के लापता पिता पुत्र के शव होने की आशंका में संभल पुलिस एवं परिजन शामली रवाना हो गए हैं. 2 अप्रैल से बोलेरो पिकअप समेत लापता हैं. संभल के पिता पुत्र ,मजदूरों को मेरठ से संभल लाने को बोलेरो पिकअप को बुक करके ले गए थे. संभल के धनारी थाना इलाके के हैं लापता पिता पुत्र.

इटावा में फौजी के घर हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा
इटावा जिले में फौजी के घर हुई चोरी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा. चोरी की रिवाल्वर और सोने की जेवरात के अलावा एक चाकू किया गया बरामद. दो चोर किए गए गिरफ्तार. इटावा जिले की भरथना पुलिस को मिली कामयाबी.

एटा पुलिस ने 35 वारंटी को किया गिरफ्तार
एटा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ इलामारन जी के निर्देशन में चलाया गया वारंटी अभियान. अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे के निकट पर्यवेक्षण में वारंटी की हुई गिरफ्तारी. जनपद एटा के अलग अलग थानो की पुलिस ने 35 वारंटी को किया गिरफ्तार. 35 वारंटीयों की धर पकड़ से अन्य अपराधियों में मचा हड़कंप. जनपद एटा में किसी भी तरह का और कहीं भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. थाना मिरहची,जैथरा ,बागवाला,पिलुआ,आवागढ़ निधोलीकला जसरथपुर आदि मे पकड़े गए वारंटी.

एटा में रोडवेज बस चालकों के चलते हो जाता बड़ा हादसा
एटा जिले में रोडवेज बस चालकों की आपसी होड़ एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते टल गई. बाइक पर सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए. बस को रुकवाने की कोशिश के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी. बल्कि घायल व्यक्ति को खिड़की पर लटकाए हुए लगभग 100 मीटर तक बस दौड़ाता रहा युवक.

अयोध्या में जमीनी विवाद में चली लाठी
अयोध्या में जमीनी विवाद में जमकर चली लाठी. दो पक्षों में हुई भीषण मारपीट. मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग हुए घायल. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में चल रहा है उपचार. दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लिखा मुकदमा. खांडसा थानाध्यक्ष को नहीं है घायलों की जानकारी. खंडासा थाना क्षेत्र के खांडसा गांव का मामला.

आगरा में नाबालिग दिव्यांग किशोरी का बनाया अश्लील फोटो
आगरा जिले में नाबालिग दिव्यांग किशोरी के बनाए अश्लील फोटो. AI के जरिए बनाए गए अश्लील फोटो. आसिफ नाम के लड़के पर फोटो वायरल करने का आरोप. कई लड़कियों के अश्लील फोटो बनाने का भी आरोप. परिजनों ने पुलिस से की शिकायत. जांच पड़ताल में जुटी थाना पुलिस. थाना खंदौली क्षेत्र का मामला.

अब समाजवादी पार्टी का फर्क साफ है वाला पोस्टर
उत्तर प्रदेश में इन दिनों पोस्टर वॉर तेज होती जा रही है. ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के कई जिलों में लगाए गए पोस्टरों के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी पलटवार किया है. सपा कार्यालय पर दो नए पोस्टर लगाए गए हैं। पहले पोस्टर में अखिलेश यादव को ‘धुरंधर’ बताया गया है और उनके कार्यकाल के कुछ कामों को दिखाते हुए भाजपा से तुलना की गई है. इस पोस्टर में ‘फर्क साफ है’ लिखा गया है। यह पोस्टर सपा छात्र सभा की ओर से लगाया गया है. वहीं दूसरे पोस्टर में ‘यूपी में धुआं-धार राज’ लिखा गया है, जिसमें कई घटनाओं की कटिंग्स भी लगाई गई हैं.

कौशांबी में युवती ने की खुदकुशी
कौशांबी जिले में गाली गलौज और अभद्रता से आहत युवती ने किया सुसाइड. गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटक कर दी जान. युवती की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम. खेत में जानवर जाने से दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती से की थी गाली गलौज और अभद्रता. परिजनों की तहरीर पर पुलिस सुसंगत धाराओं में दर्ज की FIR. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया. चरवा थाना के सनई गांव का मामला.

उन्नाव में शातिर लुटेरा गिरोह गिरफ्तार
उन्नाव जिले में 43 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा गिरोह. 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर इरफान समेत 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार. एसपी जेपी सिंह ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा. 25 फरवरी को बाइक सवार दंपत्ति से लूट की वारदात को दिया था अंजाम. हर वारदात में नई चोरी की बाइक का इस्तेमाल करता था मुख्य आरोपी इरफ़ान. पुलिस ने इरफान के साथ प्रेम सिंह, जमीलउद्दीन, सादाब, विपिन, अब्दुल और फजिल को भी दबोचा. लूट से पहले बाइक चोरी, वारदात के बाद कबाड़ी को देकर कटवा देता था बाइक. 3 कबाड़ी, 1 ज्वैलर, 2 लुटेरे एक मददगार किया गया अरेस्ट. इरफान पर 23 से अधिक मुकदमे दर्ज, लंबे समय से था फरार. गिरोह सुनियोजित तरीके से लूट की घटनाओं को देता था अंजाम. एसपी जेपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा. उन्नाव की पुरवा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता.

आंध्र प्रदेश में सीतापुर के युवक की हुई मौत
आंध्र प्रदेश में सीतापुर के युवक की हुई मौत. परिवार वालों ने पीट पीट कर लगाया हत्या का आरोप. मृतक रामराज रिंकू कामर्शियल प्रा. लिमिटेड कंपनी में चलाता था गाड़ी. परिवार वालों ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप. पुलिस द्वारा पीएम न कराए जाने से परिवार वाले हुए नाराज. सड़क पर शव रखकर किया हंगामा. पुलिस ने शव का पंचनामा करके भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए।शहर कोतवाली इलाके के जिला अस्पताल का मामला.

थ्रेसर में फंस गया युवक, हो गई दर्दनाक मौत
प्रयागराज जिले में गेहूं की मड़ाई के दौरान दर्दनाक हादसा. मड़ाई कर रहे मजदूर का हाथ थ्रेसर में चला गया. थ्रेशर ने पूरा शरीर अंदर खींच लिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर समेत चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने थ्रेसर खुलवाकर शव को टुकड़ों में बाहर निकाला. मजदूर की पहचान मिझूरा बहरिया के 22 वर्षीय सुमित कुमार गौतम पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है. इस घटना से कोहराम मचा हुआ है. किसानों में इस दुखद हादसे की खूब चर्चा है. इस हादसे को लेकर हर कोई दुखी और सशंकित हैं. गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र मिझूरा गांव का मामला.

प्रयागराज में अभियुक्त को किया गया जिला बदर
प्रयागराज जिले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने एक अभियुक्त सरफराज खां उर्फ ननका को किया जिला बदर. अभियुक्त सरफराज खां उर्फ ननका पुत्र अब्दुल हमीद को चार माह के लिए जिला बदर किया गया. झूंसी थाना क्षेत्र के पुरानी झूंसी कोहना का रहने वाला है अभियुक्त. एडीशनल पुलिस कमिश्नर ने 3(1) उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई करते हुए किया जिला बदर. अभियुक्त को कमिश्नरेट प्रयागराज की सीमाओं से 04 माह की अवधि के लिये निष्कासित किया गया है. अभियोजन पक्ष और प्रतिपक्षी की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने व वाद पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर
दिया आदेश.

बांदा में ब्लॉक प्रमुख समेत 9 के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज
बांदा जिले में न्यायालय के आदेश पर तिंदवारी ब्लाक प्रमुख समेत 9 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज. BJP से ब्लॉक प्रमुख व तहसीलदार पर केस दर्ज. धोखाधड़ी मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज. ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी दीपशिखा पर आरोप. 2013 में जमीन की चकबंदी से जुड़ा मामला. राधेश्याम सिंह अभी पैलानी में हैं तहसीलदार. बांदा सदर कोतवाली में दर्ज हुआ है केस.

उन्नाव में गरजा बुलडोजर
उन्नाव जिले में शहर की प्रमुख बाजार धवन रोड़ अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर. धवन रोड़ बाजार मार्ग के दोनों छोर पर दुकानदारों ने अस्थाई कब्जा कर रखा है. अतिक्रमण के चलते आए दिन होती थी मारपीट व हंगामा. DM गौरांग राठी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका परिषद व पुलिस टीम की मौजूदगी में चलाया अतिक्रमण अभियान. अस्थाई अतिक्रमण व अवैध पक्के निर्माण को ‘बुलडोजर’ ने किया ध्वस्त. अफसरों व दुकानदारों के बीच तीखी बहस भी हुई. उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के धवन रोड बाजार से हटाया जा रहा अतिक्रमण.

अमेठी में निकला कोबरा सांप
अमेठी में निजी अस्पताल में निकला जहरीला कोबरा सांप. वन विभाग की टीम ने जहरीले सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया. हॉस्पिटल की एसी के अंदर छिपे सांप को बाहर निकाला गया. वन विभाग ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा. रेस्क्यू के बाद अस्पताल स्टाफ ने ली राहत की सांस. सांप के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. इन्हौना थाना क्षेत्र के संजीवनी हॉस्पिटल का मामला.

वाराणसी में गंगा में बीयर पार्टी करने वालों की गिरफ्तारी शुरू
वाराणसी में गंगा में बीयर पार्टी मनाने वालों पर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू. ⁠नाव के ऊपर बियर पार्टी माना रहे थे नाविक. ⁠मिर्जापुर से वापसी में गंगा पर नाव में मनाया था बियर पार्टी. ⁠बियर पार्टी मनाने वाले युवकों के पहचान के बाद कार्रवाई हुई शुरू. ⁠पार्टी करने वालो में एक नाविक गिरफ्तार. ⁠वाराणसी के भेलूपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा. ⁠धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाने का दर्ज हुआ मुक़दमा. ⁠अन्य आरोपियों का किया जा रहा है तलाश.

कुशीनगर में लगी भीषण आग
कुशीनगर जिले में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग. कई घर आग की चपेट में आए. देखते ही देखते कई घर जलकर हुए खाक. घरों में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल. दमकल टीम राहत-बचाव में जुटी. नुकसान का आंकलन में जुटी प्रशासन. प्रशासन आग लगने के कारणों की शुरु की जांच. कसया नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 की घटना.

सीतापुर में डीजी रेलवे का दौरा, 45 लाख की बैरक का लोकार्पण
सीतापुर पहुंचे डीजी रेलवे प्रकाश डी ने 45 लाख रुपये की लागत से बनी आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल पटरियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की. डीजी ने कहा कि सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए शासन से मंजूरी लेकर नई चौकियां भी बनाई जाएंगी. साथ ही एक महिला और एक पुरुष आरक्षी को सम्मानित भी किया गया.

बरेली में ऑपरेशन लंगड़ा, मंगलसूत्र लुटेरा गिरोह का सरगना मुठभेड़ में घायल
बरेली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. थाना सुभाष नगर क्षेत्र के इटावा मोड़ पर पुलिस और मंगलसूत्र लुटेरा गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गिरोह का सरगना संजय उर्फ संजू घायल हो गया. उसके दोनों पैरों में गोली लगी है. आरोपी महिलाओं से मंगलसूत्र, चेन और टॉप्स लूटने की वारदातों में शामिल था. पुलिस ने उसके पास से लूटे गए जेवरात, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

लखनऊ: पाकिस्तान से असलहे मंगाने की साजिश, साकिब उर्फ डेविल समेत चार आरोपी एटीएस की कस्टडी में
लखनऊ में पाकिस्तान से असलहे मंगाने की तैयारी कर रहे साकिब उर्फ डेविल को एटीएस ने कस्टडी में लिया. जांच में खुलासा हुआ कि साकिब पंजाब बॉर्डर के जरिए हथियार मंगाने की योजना बना रहा था और पाकिस्तानी हैंडलर से रकम मांग रहा था. साकिब ने असलहे चलाने की प्रैक्टिस भी की. उसकी मॉड्यूल टीम ने अलीगढ़, गाजियाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और पंजाब के ठिकानों की रेकी की. आरोपी साकिब, अरबाब, लोकेश उर्फ़ पपला पंडित और विकास गहलावत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से अहम खुलासे हुए हैं.

एसएसपी आवास में पांच फुट लंबा सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में
इटावा में एसएसपी आवास में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और वन्य जीव संस्था की टीम ने घोड़ा पछाड़ इलाके में सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया. करीब पांच फुट लंबा सांप पकड़े जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया.

कानपुर सेक्स रैकेट: सरगना के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस और अपराधियों के आपसी संबंध पर सवाल
कानपुर में सेक्स रैकेट के सरगना रोहित वर्मा के कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में वह और उसका साथी एक किशोर के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में साथी अमानवीय हरकत करता नजर आया. एक वीडियो में सरगना की जन्मदिन पार्टी में दो पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. पहले ही पुलिस ने 19 होटलों पर छापेमारी कर रैकेट का खुलासा किया और मुख्य आरोपी को जेल भेजा. अब नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और अपराधियों के कथित गठजोड़ पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

योगी कैबिनेट की बैठक: युवाओं के लैपटॉप, शिक्षामित्रों का मानदेय और रोडवेज विकास पर प्रस्ताव संभव पास”
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक में दर्जन भर से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इसमें 25 लाख युवाओं को लैपटॉप देने, शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये और अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये करने के प्रस्ताव शामिल हैं. इसके अलावा, PPP मॉडल के तहत रोडवेज बस स्टेशनों के सेकेंड फेज विकास की मंजूरी, हाथरस, बुलंदशहर और बलरामपुर में बस स्टेशन/डिपो हेतु भूमि हस्तांतरण, 40 लाख छात्रों को टैबलेट देने, औद्योगिक निवेश नीति 2022 के तहत सब्सिडी, उत्तर प्रदेश रेवन्यू कोड 2006 में संशोधन, विभाजन विस्थापित व CAA पात्र परिवारों को भूमिधर अधिकार, कन्नौज और कुशीनगर में पुल और दीर्घ सेतु निर्माण जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी.

उन्नाव में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी गिरफ्तार
उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई. वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो शातिर लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. एसओजी, सर्विलांस और पुरवा कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया. 25 हजार का इनामी गैंगस्टर इरफान अहमद गोली लगने के बाद पुरवा CHC में भर्ती किया गया. दूसरा आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ पुरवा-अचलगंज मार्ग पर हुई.

प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक निमंत्रण से वापस लौट रहे थे. घटना लीलापुर थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव की है.

इटावा के चंबल क्षेत्र में बदला मौसम, काले बादलों से बढ़ी बारिश की उम्मीद
इटावा के चंबल इलाके में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आसमान में काले बादलों के छाने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है और बारिश के आसार बन रहे हैं. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है. पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

UP आबकारी विभाग में 722 सिपाही पदों पर भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में सिपाही के 722 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी 4 जून से 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद 1 जुलाई तक फॉर्म में संशोधन का मौका भी मिलेगा. PET की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

लखनऊ में 16 लाख के ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ में एसटीएफ, ड्रग विभाग और काकोरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने रेहान खान नाम के तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 16 लाख रुपये के 504 इंजेक्शन बरामद किए हैं. यह कार्रवाई काकोरी के रहीमाबाद अंडरपास के पास की गई. मामले में अब एसटीएफ पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.



Source link

Previous Post

रणबीर कपूर से पहले, ये 5 एक्टर्स डबल रोल हिला चुके बॉक्स ऑफिस, 1 तो डेब्यू से रातोंरात बन गया था सुपरस्टार

Next Post

ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

admin

admin

Next Post
ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News