• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पीसीएस आनंद राज सिंह का माता-पिता के साथ हुआ भव्य स्वागत।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-नियमित पढ़ाई ही लक्ष्य हासिल करने का है मूलमंत्र: आनंद राज सिंह।

-मातृ शैक्षणिक संस्थान संत कीनाराम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लोढ़ी में हुआ आयोजन।

सोनभद्र। अपने  मातृ शैक्षणिक  संस्थान संत कीनाराम सीनियर सेकण्डरी पब्लिक स्कूल लोढी राबर्टगंज सोनभद्र में सोमवार को आनंद राज सिंह का भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। यूपी पीसीएस में 22वां  रैंक  हासिल करने के उपरान्त  आनंद राज का अपने गृह जनपद में जैसे ही आने की खबर लगी । विद्यालय, महाविद्यालय परिवार ने दिल खोलकर अपने होनहार लाल का सम्मान किया । इस पुनीत अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरूजनों के दिशानिर्देश में आनंद राज के शैक्षणिक संस्थान संत कीनाराम पब्लिक स्कूल राबर्टगंज को  फूल, माला, गुब्बारा, पोस्टर, बैनर से दुल्हन की तरह सजाकर  स्वागत हेतु आकुल व्याकुल रहे। आनंद राज का जैसे ही अपने माता- पिता के साथ परिसर मे आगमन हुआ छात्र -छात्राओं ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने आनंद राज सिंह के साथ उनके माता पिता का भी अंग वस्त्र, माला, फूल और सन्त कीनाराम महाराज की तस्वीर  भेंट कर स्वागत किया। आनंद राज सिंह ने कहा कि संत कीनाराम महाराज मेरे साथ रहे हैं । उनका ही आशीष है कि मैं आज सफल होकर आप सबके बीच में आया हूं। मैं दावे के साथ अब कह सकता हूं कि यह विद्यालय जितना कम शुल्क में  शिक्षा उपलब्ध करा रहा है यह एक उदाहरण है इससे बेहतर संसाधन और शैक्षणिक संस्थान अन्यत्र दुर्लभ है । मेरे रग रग में इस संस्था का अनुशासन और ज्ञान दौड़ रहा है । विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह मेरे गुरू ही नही अभिभावक भी हैं । कभी भी इन्होने पठन पाठन और अनुशासन से समझौता नही किया । सर्वदा इन्होने समस्त  छात्र छात्राओ को विद्यार्थी नही अपितु पुत्र पुत्री का स्नेह, प्यार दुलार आशीष दिया है जिसका जीवन्त उदाहरण मैं स्वयं हूं। आनंद राज ने कहा कि  यहां के  शिक्षक सचमुच एक सकारात्मक पारिवारिक परिवेश में शिक्षक की भूमिका अदा करते हैं। मेरी आदि से अंत तक पूरी शिक्षा केवल और केवल संत कीनाराम संस्थान से ही हुई है । छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का यह पूर्वांचल का बडा शैक्षणिक संस्थान है । हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे माता पिता ने इस संस्थान की गुणवत्ता भांप कर इस संस्थान से शिक्षा लेने का पुनीत अवसर मुु्झे प्रदान किया । मै विद्यालय, महाविद्यालय परिवार के लिए आभार व्यक्त करता हूं। छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि अध्ययन काल में एकाग्र मन से पढाई करें। सफलतापूर्वक की गयी पढाई  सफलता ही देती है नियमित रूप से 8 से 10 घंटे की पढ़ाई आपको आपका लक्ष्य हासिल करने का मूल मंत्र है।  स्थायी सफलता कभी भी शार्टकट नही होती है त्याग, तपस्या ही सफलता का मूल कारण है । समुचित अध्ययन समुचित मार्ग प्रशस्त करता है महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने कहा कि मेरा हमेंशा से यहीं प्रयास रहा है कि छात्र- छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो । यह उद्देश्य दिन प्रतिदिन सफल हो भी रहा है । इस अवसर पर सन्त कीनाराम सीनियर सेकण्डरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मनुश्री , निदेशक अंकित सिंह  सहित समस्त छात्र- छात्राएं, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे ।

Previous Post

मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस का जनजागरूकता अभियान, महिला एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर।

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News
  • शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें
  • अर्जुन पुरस्कार पाना सपना है.., CWG में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने बताई आगे की प्लानिंग, Other-sports Hindi News
  • घुटनों पर ला देंगे.. झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र नेता, Jharkhand Hindi News
  • कल से दो जिलों में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज, एक जिले में 10 दिन की छुट्टी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

    BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

    by admin
    August 3, 2026
    0

    शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर...

    Recent News

    BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

    BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

    August 3, 2026
    शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें

    शिप में 250 यात्री और भंयकर आग! समुद्र में कूदे लोग, LIVE वीडियो देखें

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News