
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आज दिनांक 05.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी ऑटो चालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी स्थिति में अपने वाहनों में अश्लील गाने/साउण्ड सिस्टम का उपयोग न करें, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन का संचालन न करें तथा यातायात नियमों एवं रोड अनुशासन का कड़ाई से पालन करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी ऑटो में कोई संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाया जाए तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।इसके अतिरिक्त ऑटो चालकों को यह भी हिदायत दी गई कि अपने वाहनों में लगे साउण्ड सिस्टम को स्वयं हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही अवगत कराया गया कि यदि स्वेच्छा से साउण्ड सिस्टम नहीं हटाया गया, तो चेकिंग के दौरान पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीज करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।
उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।