
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर की भी जांच की गई।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए तथा संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।