• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘बहन को गलत तरीके से छूने वाला था’, दिव्या दत्त ने जब की मनचले की धुनाई, मां की 1 सीख कर गई काम

admin by admin
April 3, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
‘बहन को गलत तरीके से छूने वाला था’, दिव्या दत्त ने जब की मनचले की धुनाई, मां की 1 सीख कर गई काम


Last Updated:April 03, 2026, 21:54 IST

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने अपनी बहन के साथ हुई छेड़छाड़ की एक पुरानी घटना को शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी मां की सीख से मिली हिम्मत की वजह से मनचले की पिटाई की थी. दिव्या दत्ता का मानना है कि उनकी मां ने उन्हें बचपन से ही खुद के लिए स्टैंड लेना और गलत के खिलाफ आवाज उठाना सिखाया. उन्होंने अपने करियर के स्ट्रगल और ‘ना’ कहने की अहमियत पर भी बात की. फिलहाल, दिव्या अपनी नई फिल्म ‘चिरैया’ को लेकर चर्चा में हैं, जो मैरिटल रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कड़े सवाल उठाती है.

'बहन को गलत तरीके से छूने वाला था', दिव्या दत्त ने जब की मनचले की धुनाईZoom

दिव्या दत्ता की फिल्म ‘चिरैया’ संवेदनशील मुद्दे पर बनी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल में अपनी जिंदगी का एक ऐसा वाकया शेयर किया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उनकी बहन के साथ सरेआम छेड़खानी की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने डरने के बजाय उस लड़के को मजा चखाया. दिव्या ने बताया कि वह लड़का उनकी बहन को गलत तरीके से छूने ही वाला था कि दिव्या ने अपनी पूरी ताकत बटोरकर उसे दबोच लिया. हालांकि, वह अंदर से काफी डरी हुई थीं, लेकिन अपनी बहन की सुरक्षा के लिए उनका आत्मविश्वास जाग उठा और उन्होंने उस मनचले की जमकर धुनाई कर दी. दिव्या की इस हिम्मत को देखकर आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े और वह लड़का वहां से दुम दबाकर भाग निकला.

दिव्या एक ऐसी कलाकार हैं जो समाज की चुप्पी तोड़ने और महिलाओं को सशक्त बनाने में यकीन रखती हैं. एक्ट्रेस ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में कहा है कि खुद के लिए और अपनों के लिए आवाज उठाने की यह हिम्मत उन्हें अपनी मां से मिली है. उन्होंने बचपन की एक और बात याद करते हुए बताया कि जब वह कोचिंग से लौट रही थीं, तब एक लड़के ने उन्हें परेशान किया था. उस वक्त उनकी मां ने उन्हें रोने के बजाय डटकर मुकाबला करना सिखाया. मां की इसी सीख ने दिव्या को सिखाया कि चुप रहकर सहना सही नहीं है, बल्कि पलटकर जवाब देना जरूरी है ताकि सामने वाले की हिम्मत दोबारा न बढ़े. यही वजह है कि आज दिव्या न केवल असल जिंदगी में, बल्कि अपने फिल्मी करियर में भी बहुत सोच-समझकर और गरिमा के साथ फैसले लेती हैं.

फिल्म ‘चिरैया’ से संवेदनशील मुद्दे को उठाया
दिव्या ने अपने काम और करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ‘ना’ कहना सीखा है, भले ही इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा हो. उनका मानना है कि जब आप गलत चीजों के लिए मजबूती से मना करते हैं, तभी आपकी ‘हां’ की कीमत बढ़ती है. इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘चिरैया’ को लेकर चर्चा में हैं, जो समाज के एक बहुत ही गंभीर मुद्दे ‘मैरिटल रेप’ पर बनी है. यह फिल्म सवाल उठाती है कि क्या शादी जैसा पवित्र रिश्ता किसी पुरुष को अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने का लाइसेंस दे देता है?

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 03, 2026, 21:54 IST



Source link

Previous Post

कर अपवंचन व फर्जी ITC रैकेट के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Next Post

नोएडा में भूकंप के झटके, पूरे उत्तर भारत में डोली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

admin

admin

Next Post
नोएडा में भूकंप के झटके, पूरे उत्तर भारत में डोली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

नोएडा में भूकंप के झटके, पूरे उत्तर भारत में डोली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News