• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा संचारी अभियान के जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 1, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में संचारी अभियान संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी, ने संचारी अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान में कुल 11 विभाग मिलकर विभिन्न संचारी बीमारियों जैसे- मलेरिया, डेंगू, टी०बी० इत्यादि० की रोकथाम का प्रयास करने के साथ ही जनमानस में इन बीमारियों के सापेक्ष जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि अभियान में जनपद की समस्त आशायें एवं आंगनबाड़ी मिलकर घर-घर जायेंगी एवं नागरिकों को विभिन्न संचारी बीमारियो के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम संबंधित उपाय बतायेंगी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी अलग-अलग तय कर दी गयी है जिसके अंतर्गत पंचायत राज विभाग के द्वारा एंटीलार्वल छिड़काव, फॉगिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाब की सफाई, झाड़ियों की कटाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इत्यादि करना है। नगर विकास विभाग के द्वारा उपरोक्त समस्त दायित्व का निर्वहन नगरीय क्षेत्र में करना है। शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे शौच के पश्चात एवं भोजन के पूर्व हाथ धोना, साफ-सफाई, एवं गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं धूप से बचने इत्यादि का प्रशिक्षण कराया जायेगा। कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीणों के मध्य चूहा, छछूंदर इत्यादि रेप्टाइल्स से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाई जायेगी। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं को घर से दूर बांधने एवं पशु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताये जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। माह अप्रैल में गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए समस्त विभाग विशेषकर पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा पंचायत भवन, चौराहों, स्कूलों, कार्यालयों एवं चिकित्सालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अन्त में डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में आर०के० सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, श्रीमती मधु, कुमारी जूही सिंह, सभाजीत प्रसाद इत्यादि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिवद्वार मंदिर राजा नल मंदिर, राम मंदिर एवं खैरटिया पिकनिक स्पॉट का किया जाएगा विकास जिलाधिकारी।

Next Post

लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, भरी महफिल में तमाशा बन गई थी ये परमसुंदरी, खुद को मानती थीं राजेश खन्ना की गुरु

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, भरी महफिल में तमाशा बन गई थी ये परमसुंदरी, खुद को मानती थीं राजेश खन्ना की गुरु

लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, भरी महफिल में तमाशा बन गई थी ये परमसुंदरी, खुद को मानती थीं राजेश खन्ना की गुरु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News