
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। अवगत कराना है कि वादी संत कुमार पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जमुअल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा छलपूर्वक ₹1,22,631/- (एक लाख बाइस हजार छह सौ इकतीस रुपये) की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। उक्त प्रकरण में वादी द्वारा तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थानों से तत्काल ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की ठगी गई संपूर्ण धनराशि ₹1,22,631/- (एक लाख बाइस हजार छह सौ इकतीस रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।
👮 साइबर टीम का विवरण
- अखिलेश कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन
- म0का0 प्राची शुक्ला – साइबर हेल्प डेस्क
- म0का0 शैलजा सिंह – साइबर हेल्प डेस्क ⚠️ साइबर अपराध से बचाव हेतु सुझाव
- किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर विश्वास न करें।
- किसी भी अज्ञात लिंक/एप पर क्लिक या डाउनलोड करने से बचें।
- बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट/मोबाइल ऐप अथवा शाखा के माध्यम से ही करें।
- अपने मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।