
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
चोपन, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चोपन सीसी टीम पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस ने खास तौर पर नशे में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट बाइक सवारों और वाहनों के जरूरी कागजात न रखने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल 30 वाहनों का चालान किया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

👉 पुलिस की अपील।
सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि खुद की और दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सके।


