[ad_1]
रेखा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है. लेकिन साल 1988 में उन्होंने फिल्म बीवी हो तो ऐसी में एक आदर्श बहू का रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में बिंदू ने उनकी सास का रोल निभाया था. इसका एक गाना तो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. वो गाना है ,सासू जी तूने मेरी कदर न जानी. इस गाने को आवाज अनुराधा पौडवाल ने दी है. इस गाने में रेखा अपने किरदार के दर्द, संघर्ष और आत्मसम्मान को बेहद असरदार तरीके से पेश किया है. गाने की शुरुआत में ही रेखा का किरदार एक ऐसी बहू के रूप में नजर आता है, जिसे उसके ससुराल में सम्मान नहीं मिलता. खासकर सास के साथ उसके रिश्ते में खटास साफ दिखाई देती है. गाने के जरिए वह अपने दिल की बात जाहिर करती है और बताती है कि उसने घर के लिए कितना कुछ किया, लेकिन उसकी कदर कभी नहीं हुई. आज भी ये गाना घर की बहुओं का है फेवरेट.
[ad_2]
Source link

