• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, November 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बीजपुर के महुवाबाड़ी में पति ने पत्नी को सब्बल से किया वार, चार बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत सिरसोती ग्राम पंचायत के महुवाबाड़ी में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया । मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमन कुमारी (26 वर्ष) पत्नी कन्हैया, निवासी महुवाबाड़ी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुमन की शादी आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया से हुई थी, लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं थे। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते सुमन कई वर्षों से अपने पति को छोड़कर अपनी मां के साथ महुवाबाड़ी में रह रही थी।
हालांकि, कुछ महीनों पूर्व आपसी सहमति से कन्हैया भी महुवाबाड़ी आकर रहने लगा था। दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब इस दर्दनाक घटना के बाद बेसहारा हो गए हैं।

मंगलवार की रात बना मौत का मंजर
घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रात्रि में सुमन अपना मोबाइल चला रही थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पति कन्हैया ने अपना आपा खो दिया।
आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने घर में रखे सब्बल (लोहे का रॉड) से सुमन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने सब्बल से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गई।

अस्पताल में हुई मौत, इलाके में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी पति कन्हैया को मौके से ही हिरासत में ले लिया। शव को रात में ही मर्चरी में रखवा दिया गया।
बुधवार सुबह मृतका की मां सीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चार मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हृदयविदारक घटना ने चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर एक मामूली विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया।

जांच में जुटी पुलिस
इस जघन्य हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया । पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है ।

Views: 4
Previous Post

पति ने पत्नी को लोहे की रांड से किया निर्मम हत्या।

Next Post

वाराणसी का वारंटी रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

वाराणसी का वारंटी रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।
  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।

    by Shantosh Mishra
    November 8, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मनाया जन्मोत्सव सोनभद्र। श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय...

    Recent News

    श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।

    November 8, 2026

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News