• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते हुए सीखी गायकी, मीका सिंह ने सुनाए पुराने किस्से, फराह खान को बताया ‘पार्टी लवर’

admin by admin
March 13, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
गुरुद्वारे में कीर्तन गाते हुए सीखी गायकी, मीका सिंह ने सुनाए पुराने किस्से, फराह खान को बताया ‘पार्टी लवर’


Last Updated:March 13, 2026, 21:42 IST

फराह खान के नए व्लॉग में मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने आलीशान दिल्ली फार्महाउस की सैर कराते हुए अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर किए. मीका ने बताया कि उनकी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत किसी बड़े संस्थान से नहीं, बल्कि गुरुद्वारे में कीर्तन गाने से हुई थी. उन्होंने और उनके भाई दलेर मेहंदी ने वहीं से सुर और राग की बारीकियां सीखीं. मीका ने फराह खान को बॉलीवुड की सबसे बड़ी ‘पार्टी लवर’ बताया और अपने सुपरहिट गानों को याद किया.

ख़बरें फटाफट

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते हुए सीखी गायकी, मीका सिंह ने सुनाए पुराने किस्सेZoom

फराह खान को मीका सिंह ने अपने आलीशान घर की सैर कराई. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान आजकल अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस को सेलेब्रिटीज की जिंदगी के अनदेखे पहलुओं से रूबरू करा रही हैं. हाल में फराह अपने कुक दिलीप के साथ पॉपुलर पंजाबी सिंगर मीका सिंह के दिल्ली स्थित आलीशान फार्महाउस पहुंचीं. इस वीडियो में मीका का फार्महाउस किसी महल से कम नहीं लग रहा, जहां प्राइवेट हेलीपैड से लेकर मंदिर, गुरुद्वारा और एक शानदार म्यूजिक स्टूडियो भी मौजूद है. मीका ने न केवल फराह को अपने फार्महाउस की सैर कराई, बल्कि अपने देसी आउटडोर किचन में बैठकर अपनी जिंदगी के उन दिनों की यादें भी ताजा कीं, जब उनकी जिंदगी इतनी चकाचौंध भरी नहीं थी.

मीका ने बातों-बातों में अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि उनके सुरों की असली तालीम किसी बड़े स्कूल से नहीं, बल्कि गुरुद्वारे से हुई है. मीका ने कहा कि उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे और उन्होंने खुद भी लंबे समय तक कीर्तन गाया है. उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के बारे में भी बताया कि ‘पाजी’ ने भी अपनी शुरुआत कीर्तन से ही की थी. मीका के मुताबिक, पंजाब के जितने भी बड़े गायक हैं, उन्हें राग और सुरों की समझ गुरुद्वारे में कीर्तन करने से ही मिली है. आज भले ही वो बॉलीवुड के ‘पार्टी किंग’ कहे जाते हों, लेकिन उनकी जड़ें आज भी उसी रूहानी संगीत से जुड़ी हुई हैं.

मीका सिंह ने खोला पार्टियों का कच्चा चिट्ठा
वीडियो में हंसी-मजाक का दौर तब और बढ़ गया जब मीका ने बॉलीवुड की पार्टियों का कच्चा चिट्ठा खोला. उन्होंने फराह खान को पार्टी करने के मामले में नंबर 1 बताया और उनके बाद सलमान खान व शाहरुख खान का नाम लिया. मीका ने अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘सावन में लग गई आग’, ‘जुम्मे की रात’ और ‘मौजा ही मौजा’ को याद करते हुए बताया कि कैसे ये गाने आज भी हर पार्टी की जान हैं. व्लॉग का अंत बेहद देसी अंदाज में हुआ, जहां मीका के किचन में साग और गाजर-मटर की सब्जी बनी. इस वीडियो में फैंस को मीका की लग्जरी लाइफ के साथ-साथ उनके सादगी भरे स्वभाव और जानवरों के प्रति उनके प्यार की झलक भी देखने को मिली.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

March 13, 2026, 21:42 IST



Source link

Previous Post

69.25 मीटर थ्रो के साथ किया टॉप… जैवलियन थ्रो में सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में भारतीय एथलीटों का जलवा

Next Post

मुगलसराय में SDM ने पकड़ा अवैध रिफिलिंग का अड्डा, महोबा में सिलेंडर की कालाबाजारी का वीडियो वायरल

admin

admin

Next Post
मुगलसराय में SDM ने पकड़ा अवैध रिफिलिंग का अड्डा, महोबा में सिलेंडर की कालाबाजारी का वीडियो वायरल

मुगलसराय में SDM ने पकड़ा अवैध रिफिलिंग का अड्डा, महोबा में सिलेंडर की कालाबाजारी का वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News