• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जनपद में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद में विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा आगामी दिनों में प्रस्तावित विद्युत समिति के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के जिन भी प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, उनकी समस्त सूची शीघ्र तैयार कर विद्युत विभाग को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सूची के आधार पर ऐसे सभी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि हर घर नल योजना के अंतर्गत जिन स्थानों से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, वहां निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति अवश्य उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो, इसके लिए जल निगम एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहां विद्युत तार ढीले पड़े हैं या खंभों की कमी है। ऐसे स्थानों पर विद्युत तारों को कसवाने तथा आवश्यकतानुसार खंभे लगाने की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लटके हुए विद्युत तार दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत बिल एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागति अवस्थी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकूल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

हिंडाल्को रेणुकूट में सुरक्षा सप्ताह के दौरान व्यावहारीक सुरक्षा बीबीएसओ प्रतियोगिता हुई आयोजित।

Next Post

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    June 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News