• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोन -बरमोरी राशन वितरण मामले की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

मौके पर मिली अनियमितता, कार्ड धारकों में आक्रोश।

दैनिक विंध्य ज्योति खबर का हुआ असर।

विंध्य ज्योति संवाददाता। राजन जायसवाल।

ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन समय से राशन न मिलने की शिकायत सही पाई गई, कार्रवाई के संकेत

कोन /सोनभद्र-विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत बरमोरी में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की खबर प्रमुखता से उठाई थी जिसके क्रम में सोमवार को पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। जांच के दौरान प्राथमिक स्तर पर राशन वितरण में अनियमितता पाई गई, जिसके बाद संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बरमोरी गांव में निर्धारित तिथि पर राशन न मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा समय से राशन नहीं दिया जाता, जिससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को बार-बार दुकान के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी उन्हें राशन नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फरवरी माह का राशन होली से पहले तक वितरित नहीं किया गया, जिससे ससनई सहित पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले की शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर संबंधित सस्ते गल्ले की दुकान की जांच स्थानीय प्रशासन व कार्ड धारकों की मौजूदगी में किया गया,जहाँ मौके से विक्रेता फरार था । मौके पर उपस्थित लगभग 70 कार्ड धारकों का बयान भी दर्ज किया गया। बतादें कि यह क्षेत्र नेटवर्क विहीन है जहाँ कोटेदार गरीबों के हक पर डाका डालने का कार्य कर रहे हैं जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार गरीबों के लिए तरह तरह का योजनाएँ चला रही है वहीं कोटेदारों का हौसला बुलंद है। जिससे ससनई सहित अन्य गाँव के अधिकांश कार्ड धारकों ने विक्रेता के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जांच के दौरान राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं पाये जाने की बात कही जा रही है। सप्लाई विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में समय से राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रदर्शन में विनय कुशवाहा, कन्हैयालाल, राघवेन्द्र, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार, रामभोग, रजवंती, मालती, सिरपतिया, फूल कुमारी, सोमरी देवी, फूल पतिया सहित दर्जनों महिलाएं और बुजुर्ग शामिल रहे।इस बावत् पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने सेल फोन पर बताया कि फरवरी माह में ससनई सहित अन्य गाँव के कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया जिसके क्रम में कार्ड धारकों का बयान दर्ज करते हुए विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु सक्षम अधिकारी सहित जिलाधिकारी को जाँच आख्या प्रेषित कर दी जायेगी।

Previous Post

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष जनजागरूकता अभियान।

Next Post

पूर्व छात्रा अनुराधा त्रिपाठी को मिला मिस कीनाराम अवार्ड।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पूर्व छात्रा अनुराधा त्रिपाठी को मिला मिस कीनाराम अवार्ड।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पूर्व छात्रा अनुराधा त्रिपाठी को मिला मिस कीनाराम अवार्ड।
  • कोन -बरमोरी राशन वितरण मामले की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर।
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष जनजागरूकता अभियान।
  • कोन क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमीः दो लाख आबादी को इलाज के लिए 80 किमी दूर जाना पड़ रहा।
  • पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    पूर्व छात्रा अनुराधा त्रिपाठी को मिला मिस कीनाराम अवार्ड।

    by Shantosh Mishra
    March 9, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। -महिला सम्मेलन, पूर्व छात्रा मिलन व होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न। -अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर...

    Recent News

    पूर्व छात्रा अनुराधा त्रिपाठी को मिला मिस कीनाराम अवार्ड।

    March 9, 2026

    कोन -बरमोरी राशन वितरण मामले की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर।

    March 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News