• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हिंडाल्को रेणुकूट में सुरक्षा सप्ताह के तहत सेफ्टी क्विज, डिजिटाइजेशन व सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिताएं आयोजित।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रेणुकूट/सोनभद्र। हिंडाल्को रेणुकूट में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियों और संविदाकार कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सेफ्टी क्विज (सुरक्षा पहेली), डिजिटाइजेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी तथा सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिताएं ट्रेनिंग सेंटर में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लेकर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा
सुरक्षा पहेली (सेफ्टी क्विज) प्रतियोगिता दो वर्गों—संविदाकार कर्मचारियों और हिंडाल्को कर्मचारियों—के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल चरण के लिए चार टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया, जबकि ज्यूरी मेंबर के रूप में रिडक्शन प्लांट के कामता प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।


संविदाकार कर्मचारियों की श्रेणी में फेब्रिकेशन प्लांट टीम के विकास कान्त मौर्या (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल), राहुल कुमार गुप्ता (मेसर्स अवतार पेपर) और अमरजीत शर्मा (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से यूटिलिटी प्लांट की टीम—त्रिभुवन प्रसाद (मेसर्स एसके कंस्ट्रक्शन), मनोज कुमार (मेसर्स सूर्या एसोसिएट्स), के.के. रॉय (मेसर्स भुल्लन)—और एलुमिना प्लांट की टीम—अशोक (मेसर्स बजरंग कंस्ट्रक्शन), अमित त्रिपाठी एवं वरुण (मेसर्स हैमलमान)—को मिला।
वहीं तृतीय स्थान रिडक्शन प्लांट की टीम—हर्ष जायसवाल (मेसर्स अनिता स्क्रैप), अमरेन्द्र अकेला (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल) और अजीत मिश्रा (मेसर्स जायसवाल)—ने प्राप्त किया।
हिंडाल्को कर्मचारियों की श्रेणी में फेब्रिकेशन प्लांट की टीम—हर्षवर्धन राज, उमेश मौर्या और आशीष कुमार पटेल—ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिडक्शन प्लांट की टीम—कीर्ति सिंह, अमित सिंह और पवन श्रीवास्तव—द्वितीय स्थान पर रही, जबकि एलुमिना प्लांट की टीम—आकाश डोंगरे, कुलदीप और उपेन्द्र चौधरी—ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिजिटाइजेशन और ऑटोमेशन पर प्रस्तुतिकरण
डिजिटाइजेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता में विभिन्न प्लांटों की चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान टीमों ने यह प्रस्तुत किया कि डिजिटाइजेशन और ऑटोमेशन के माध्यम से कार्यों को कैसे अधिक सुरक्षित और सरल बनाया जा सकता है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेन्द्र तिवारी, सुदर्शन अलाजंगी, महेश मांगरे, मधुस्मिता साहू और कमल किशोर शामिल रहे।
प्रस्तुतिकरण के आधार पर रिडक्शन प्लांट के हेमंत लोढ़ा, हर्ष गर्ग और अंकित कुमार की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला। फैब्रिकेशन प्लांट की अनामिका राजवंशी, जसप्रीत सिंह और अनुराग द्विवेदी की टीम को द्वितीय स्थान तथा एलुमिना प्लांट के अंकित, निखिल और आमिर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का संचालन सुभादीप भट्टाचार्य ने किया और विजेताओं की घोषणा सुरेन्द्र तिवारी ने की।
सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता भी हुई आयोजित
सुरक्षा सप्ताह के दौरान ट्रेनिंग सेंटर में सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल चार टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के जज अमित चौरे, तपस चौधरी, हिमांशु श्रीवास्तव, एच.आर. सिंह और पंकज जोशी रहे।
प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट की टीम—मनीष कुमार, अंजली मिश्रा, संत प्रसाद तिवारी और राम ध्यान यादव—ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैब्रिकेशन प्लांट की टीम—अनुष्का श्रीवास्तव, अनामिका राजवंशी, बी.बी. मिश्रा और पी.के. दुबे—द्वितीय स्थान पर रही, जबकि एलुमिना प्लांट की टीम—अरविंद सिंह, आकाश कुमार, गिरधारी और बी.पी. मधुकर—ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रमुख समीर नायक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और सुरक्षा को कार्यस्थल की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम का संचालन शरत वाई.आर. और आर.के. श्रीवास्तव ने किया, जबकि विजेता टीमों की घोषणा फायर एंड सेफ्टी हेड जय तिवारी ने की।
सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, नवाचार और तकनीकी समाधान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान।

Next Post

खेतों में नागिन बन बलखाईं रीना रॉय, छिपकर ताकते रहे सुनील दत्त, आज भी गूंजता है लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गाना

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
खेतों में नागिन बन बलखाईं रीना रॉय, छिपकर ताकते रहे सुनील दत्त, आज भी गूंजता है लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गाना

खेतों में नागिन बन बलखाईं रीना रॉय, छिपकर ताकते रहे सुनील दत्त, आज भी गूंजता है लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी
  • मातम में बदली खुशियां…हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया, शादी में आए थे सभी
  • 100 करोड़ी मूवी देने वाली पहली हीरोइन, 2 साल में दी लगातार 3 सुपरहिट, करियर के पीक पर हुई गायब
  • रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।
  • जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

    दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

    by admin
    May 7, 2026
    0

    Last Updated:May 06, 2026, 15:27 ISTआर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस...

    Recent News

    दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

    दंगल फिल्म जैसी है इस बाप-बेटी की जोड़ी! पिता बने कोच.. गांव की मिट्टी से निकलकर माधुरी ने लगा दी मेडल की झड़ी

    May 7, 2026
    मातम में बदली खुशियां…हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया, शादी में आए थे सभी

    मातम में बदली खुशियां…हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया, शादी में आए थे सभी

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News