• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, March 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला में शनिवार देर रात एक चाय-पान की गुमटी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अम्मा टोला स्थित एक चाय-पान की गुमटी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से गुमटी में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेज हो गई। कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कमलापति केवट (40) पुत्र शिवशंकर, शुभम (12) पुत्र राम प्रसाद, शम्भावती (48) पत्नी राम प्रसाद और बसंत (42) पुत्र रामबली घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कमलापति केवट की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों को हल्की चोट होने के कारण उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायल आपस में रिश्तेदार और पट्टीदार हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Previous Post

नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।
  • नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित।
  • 2026 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलमशामिल करने की मांग तेज।
  • अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- उसके मूल खाते में कराई गई वापस।
  • आगामी ईद एवं बीजपुर में होने वाले राम कथा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।

    by Shantosh Mishra
    March 8, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला में शनिवार देर रात एक चाय-पान...

    Recent News

    शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।

    March 8, 2026

    नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित।

    March 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News