• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, March 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- उसके मूल खाते में कराई गई वापस।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। सादर अवगत कराना है कि आवेदक श्याम नारायण चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी गरबन्धा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 31.10.2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। आवेदक द्वारा सहायता हेतु हिताची कस्टमर केयर पर फोन किया गया, जहां से एक अन्य मोबाइल नंबर प्रदान किया गया। आवेदक द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा आवेदक के बैंक खाते से कुल ₹10,101/- (दस हजार एक सौ एक रुपये) की ठगी कर ली गई। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को संबंधित खातों में तत्काल होल्ड कराया गया।तत्पश्चात NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार करते हुए आवेदक की होल्ड की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- को उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः*
1.सत्येन्द्र कुमार राय – प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
2.हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द – साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र

*साइबर जागरूकता हेतु अपीलः*
• अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाता नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, OTP आदि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
• किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

*नोटः*
साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें अथवा cybercrime.gov.in पर जाकर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Previous Post

आगामी ईद एवं बीजपुर में होने वाले राम कथा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

Next Post

2026 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलमशामिल करने की मांग तेज।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

2026 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलमशामिल करने की मांग तेज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।
  • नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित।
  • 2026 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलमशामिल करने की मांग तेज।
  • अनपरा की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- उसके मूल खाते में कराई गई वापस।
  • आगामी ईद एवं बीजपुर में होने वाले राम कथा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।

    by Shantosh Mishra
    March 8, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला में शनिवार देर रात एक चाय-पान...

    Recent News

    शॉर्ट सर्किट से चाय की गुमटी में लगी आग सिलेंडर ब्लास्ट में चार घायल; एक की हालत गंभीर।

    March 8, 2026

    नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित।

    March 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News