• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चाय में मिलेगा आम का स्वाद, कमाल है अदरक की ये वैरायटी, जिसने मुरादाबाद में मचाई है धूम

admin by admin
March 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
चाय में मिलेगा आम का स्वाद, कमाल है अदरक की ये वैरायटी, जिसने मुरादाबाद में मचाई है धूम

[ad_1]

Last Updated:March 04, 2026, 20:52 IST

Mango Flavour Ginger Verity: मुरादाबाद की समाजसेवी शिखा गुप्ता के ‘प्रोजेक्ट स्नेह’ ने खेती की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग कर सबको हैरान कर दिया है. केरल की विशेष रेसिपी और भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (IISR) की रिसर्च से तैयार यह ऑर्गेनिक अदरक अब मुरादाबाद के लोगों की पहली पसंद बन गया है. इस अदरक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें अदरक के तीखेपन के साथ-साथ ताजे आम की खुशबू आती है. चाय की चुस्की हो या खाने का स्वाद, यह अदरक एक साथ दो फ्लेवर का अहसास करा रहा है.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इन दिनों एक खास किस्म का अदरक चर्चा का विषय बना हुआ है. समाजसेवी शिखा गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट स्नेह’ के तहत ऑर्गेनिक सब्जियों के साथ-साथ अब विशेष अदरक का उत्पादन किया जा रहा है. यह अदरक केरल की एक खास किस्म है, जिसे मुरादाबाद की मिट्टी में तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें से प्राकृतिक रूप से आम (मैंगो फ्लेवर) की खुशबू आती है, जिसके कारण बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

केरल की तकनीक, वैज्ञानिक रिसर्च का परिणाम
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट स्नेह के तहत तैयार किया जा रहा यह अदरक पूरी तरह से ऑर्गेनिक है. इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता है. यह अदरक भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (IISR) की लंबी रिसर्च का परिणाम है, जिसे मूल रूप से केरल से रिलीज किया गया था. अब मुरादाबाद में इसका सफल उत्पादन कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. इसका टेस्ट सामान्य अदरक के मुकाबले काफी शानदार है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

एक साथ दो फ्लेवर का आनंद, लोगों में भारी डिमांड
इस अदरक की खासियत यह है कि जब इसे चाय में डाला जाता है, तो अदरक की महक के साथ-साथ आम की खुशबू भी आती है. यानी उपभोक्ता एक ही चीज में दो अलग-अलग फ्लेवर का आनंद ले सकते हैं. डॉ. सिंह के अनुसार, आमतौर पर अदरक हर जगह मिलती है, लेकिन यह वैरायटी सबसे अलग और गुणकारी है. मुरादाबाद में इसकी मांग इतनी अधिक है कि फार्म पर लगातार ऑर्डर आ रहे हैं.

जागरूकता और बिक्री के लिए विशेष प्रयास
प्रोजेक्ट स्नेह की टीम जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों को इस ऑर्गेनिक और फ्लेवर्ड अदरक के प्रति जागरूक कर रही है. लोग न केवल स्टॉल से खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि सीधे फार्म पर पहुंचकर भी इसके ऑर्डर दे रहे हैं. पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से तैयार होने के कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोग इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं. मुरादाबाद में किया गया यह प्रयोग अब जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Location :

Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 04, 2026, 20:52 IST

[ad_2]

Source link

Views: 2
Previous Post

हॉलीवुड पर जब चढ़ा देसी रंग, विदेशी पर्दे पर खेली गई होली, ग्लोबल स्क्रीन पर हुई रंगों की बरसात

Next Post

ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले दिन लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन को हरा किया बाहर

admin

admin

Next Post
ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले दिन लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन को हरा किया बाहर

ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले दिन लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन को हरा किया बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News