Last Updated:
Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में सात फेरे लिए. तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस हैदराबाद में अपनी ससुराल पहुंचीं. ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से पहले विजय रश्मिका को लेकर अपने गांव थुम्मनपेट भी पहुंचे जहां पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया. यह गांव तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित है. पूरा गांव रश्मिका के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा. एक ट्रेडिशनल डांस परफॉरमेंस से दोनों का स्वागत किया. भीड़ नवविवाहित कपल की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखी. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फैमिली प्लानिंग पर भी खुलकर बात की.

हाल ही शादी के बंधन में बंधी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की जोड़ी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों सितारों के फैंस खुशियां जता रहे हैं. विजय देवरकोंडा अपनी नई-नवेली दुल्हनिया रश्मिका मंदाना को लेकर अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां पर दोनों का भव्य स्वागत हुआ. कपल ने शादी के बाद की रस्मों को पूरा किया. 3000 लोगों को खाना खिलाया. इसी दौरान दोनों ने ऐसा फैसला किया जिसकी बड़ी तारीफ हो रही है. विजय ने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की. एक्टर के इस फैसले की खूब सराहना की जा रही है. एक्ट्रेस ने शादी से पहले फैमिली प्लानिंग पर खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा था, आइये जानते हैं…..

रश्मिका-विजय ने उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज होटल में 26 फरवरी को तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की थी. सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों में जीलाकारा-बेल्लम जैसी वैदिक रस्में निभाई गईं और फिर शाम को कोडवा परंपरा के मुताबिक विवाह संपन्न हुआ.

रश्मिका ने ग्रैंड वेडिंग से पहले एक इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग पर कहा कि वो बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव और इमोशनल हैं. नेचुरली केयरिंग और प्यार वाली भावना रखती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कभी-कभी लगता है कि वो पहले से ही मां बन चुकी हैं. बच्चों के लिए अभी से इमोशन फील करने लगी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने कहा मदरहुड के उस फेज के लिए वो सुपर एक्साइटेड हैं. एक दिन उनके बच्चे जरूर होंगे. इस बात को लेकर जरूर हैरान हैं कि अभी से अपने होने वाले बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो बच्चों की उनकी सुरक्षा-देखभाल से लेकर उन्हें हर मुश्किल से बचाने का जिम्मा संभालेंगी.

एक्ट्रेस का कहना है कि वो अभी करियर पर फोकस कर रही हैं. फैमिली शुरू करने में अभी वक्त है. मदरहुड के लिए खुद को फिजीकली और मेंटली मजबूत करने की कोशिश करती हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनके लिए कोई भी लड़ाई लड़ सकें.

विजय के थुम्मनपेट में अपना नया घर बनवाया है. नए घर को उन्होंने खूबसूरत लाइट से सजवाया. विजय का हैदराबाद में भी आलीशान घर है, जहां पर 4 मार्च को रिसेप्शन दिया जाएगा. 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत करेंगी.

शादी के बाद रश्मिका-विजय दोनों तिरुपति बालाजी भी मंदिर गए थे. नई जिंदगी की शुरुआत से पहले कई मंदिरों में अन्नदान किया.रश्मिका ने शादी से पहले के उत्सवों में संगीत की रात को बेहद खास बताया. रश्मिका ने बताया कि यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गानों, चमक-दमक और पूरी रात नाचने से भरी हुई थी. विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाह रहे थे, लेकिन परिवार वाले हमें सरप्राइज देना चाह रहे थे.



