• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू

admin by admin
February 28, 2026
in खेल
0 0
0
झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू


Last Updated:February 23, 2026, 23:05 IST

विपिन बिहारी इंटर कॉलेज का मैदान इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक विशेष स्थल बन चुका है, जहां बच्चे अपनी मेहनत और जोश के साथ क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं. यहां का प्राइवेट क्रिकेट कोचिंग कैंप झांसी और आसपास के गांवों से बच्चों को आकर्षित कर रहा है. कोचिंग कैंप में हर बच्चा अपनी क्षमता को निखारने और भारत की टीम में खेलने का सपना देख रहा है. कठिन अभ्यास, सही मार्गदर्शन और साथी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बच्चों को अपनी सीमाओं को पार करने के लिए प्रेरित करता है.

क्रिकेट एकेडमी झांसी

झांसी के बीचों बीच स्थित विपिन बिहारी इंटर कॉलेज इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए खास जगह बन गया है. इस कॉलेज के बड़े मैदान में प्राइवेट क्रिकेट कोचिंग कैंप चल रहा है. सुबह सूरज निकलते ही मैदान में बैट और बाल की आवाज गूंजने लगती है. सफेद ड्रेस पहने छोटे छोटे खिलाड़ी बैट और बॉल लेकर अभ्यास के लिए पहुंचते हैं. हर तरफ जोश और बड़ा खिलाड़ी बनने का सपना दिखाई देता है. हर बच्चा चाहता है कि वह अच्छा खेले और अपने माता पिता का नाम रोशन करे.

क्रिकेट एकेडमी झांसी

इस कैंप में झांसी ही नहीं बल्कि आसपास के गांव और कस्बों से भी बच्चे आ रहे हैं. कुछ बच्चे बहुत दूर से बस और साइकिल से रोज पहुंचते हैं. बच्चे चेहरे पर थकान कम और उत्साह ज्यादा होता है. कोच सबसे पहले खिलाड़ियों को वार्मअप कराते हैं. फिर दौड़ लगवाई जाती है, इसके बाद बैटिंग बॉलिंग और फील्डिंग का अभ्यास होता है. कोच हर बच्चे को अलग अलग समझाते हैं कि सही तरह से बैट कैसे पकड़ना है गेंद कैसे फेंकनी है और कैच कैसे लेना है. बच्चे ध्यान से सुनते हैं और बार बार कोशिश करते हैं.

क्रिकेट एकेडमी झांसी

इस अकादमी की खास बात यह है कि यहां हर बच्चे को मौका मिलता है. चाहे वह नया हो या पहले से खेल रहा हो. कोच कहते हैं कि मेहनत ही असली रास्ता है इसलिए रोज पसीना बहाना जरूरी है. बच्चे नेट में घंटों तक अभ्यास करते हैं. कुछ बच्चे तेज गेंदबाजी सीख रहे हैं, तो कुछ अच्छे शॉट लगाना सीख रहे हैं. जब कोई बच्चा अच्छा खेलता है तो बाकी बच्चे ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ाते हैं. इससे मैदान में एक परिवार जैसा माहौल बन जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्रिकेट एकेडमी झांसी

 कई बच्चों का सपना है कि वे एक दिन भारत की टीम के लिए खेलें. टीवी पर मैच देखते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों जैसा बनना चाहते हैं. कोच खिलाड़ियों को बताते हैं कि बड़े खिलाड़ी भी कभी छोटे थे. बड़े खिलाड़ियों ने भी ऐसे ही मैदान से शुरुआत की थी. यह बात सुनकर बच्चों का भरोसा और बढ़ जाता है. बच्चे गिरते हैं फिर उठते हैं और फिर से कोशिश करते हैं. धीरे धीरे उनके खेल में सुधार दिखने लगता है. माता पिता भी शाम को आकर अपने बच्चों को खेलते देखते हैं और गर्व महसूस करते हैं.

क्रिकेट एकेडमी झांसी

विपिन बिहारी इंटर कॉलेज का यह मैदान अब केवल पढ़ाई की जगह नहीं रहा. बल्कि खिलाड़ियों के लिए सपनों का मैदान बन गया है. यहां हर दिन बच्चे सीख रहे हैं कि खेल केवल जीत हार नहीं बल्कि मेहनत और हिम्मत का नाम है. अगर इसी तरह अभ्यास चलता रहा तो आने वाले समय में यहीं से कई अच्छे खिलाड़ी निकल सकते हैं. जो देश का नाम ऊंचा करेंगे.झांसी के लोग भी चाहते हैं कि उनके शहर से क्रिकेट का नया सितारा निकले और यह कोचिंग कैंप उसी दिशा में एक मजबूत कदम बन रहा है.

First Published :

February 23, 2026, 23:05 IST



Source link

Previous Post

बहराइच की बेटी आरती सिंह ने बनाई AI ऐप, सिर्फ फोटो खींचो और खेत की समस्या का तुरंत समाधान!

Next Post

सोनभद्र बार एसोसिएशन का 7 मार्च को होगा शपथग्रहण समारोह अशोक प्रसाद श्रीवास्तव।

admin

admin

Next Post

सोनभद्र बार एसोसिएशन का 7 मार्च को होगा शपथग्रहण समारोह अशोक प्रसाद श्रीवास्तव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    June 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News