• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, November 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ग्लोबल स्टार बनने की तैयारी में कंगना रनौत, हॉलीवुड से मिले कई ऑफर्स, बॉलीवुड ‘क्वीन’ ने खुद किया कन्फर्म

admin by admin
February 27, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
ग्लोबल स्टार बनने की तैयारी में कंगना रनौत, हॉलीवुड से मिले कई ऑफर्स, बॉलीवुड ‘क्वीन’ ने खुद किया कन्फर्म

[ad_1]

Last Updated:February 27, 2026, 20:32 IST

न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 के मंच पर बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनौत ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. लंबे समय से चर्चा थी कि वह हॉरर-ड्रामा ‘ब्लेस्ड बी द इविल’ से हॉलीवुड में कदम रखेंगी. समिट के दौरान कंगना ने पुष्टि की है कि उनके पास इन दिनों कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स हैं और वह फिलहाल कुछ स्क्रिप्ट्स पर गौर कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी दिलचस्पी के हिसाब से ही इन पर फैसला लेंगी.

ख़बरें फटाफट

ग्लोबल स्टार बनने की तैयारी में कंगना रनौत, हॉलीवुड से मिले कई ऑफर्सZoom

कंगना रनौत को हॉलीवुड के मिले कई ऑफर्स.

राइजिंग भारत समिट 2026 में कंगना रनौत ने कहा, ‘मेरे पास कुछ ऑफर्स तो हैं, लेकिन मैं अपनी सुविधा और दिलचस्पी के हिसाब से ही उन पर कोई फैसला लूंगी.’ कंगना रनौत के हॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है. पहले खबर आई थी कि वह हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द इविल’ के साथ इंटरनेशनल लेवल पर कदम रखने जा रही हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे ईसाई जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद एक पुराना फार्म हाउस खरीदते हैं, जिसका अतीत बेहद खौफनाक होता है.

कंगना रनौत की झोली में हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स

हालांकि, फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने न आने की वजह से कयास लगाए जाने लगे थे कि कंगना इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं. हालांकि, अब कंगना ने कन्फर्म कर दिया है कि उनके पास इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया है कि इन ऑफर्स में ‘ब्लेस्ड बी द इविल’ शामिल है या नहीं. कंगना के हॉलीवुड डेब्यू की इन खबरों ने उनके फैंस को थोड़ा हैरान भी किया है, क्योंकि एक्ट्रेस पहले कई बार सार्वजनिक मंचों पर यह कह चुकी हैं कि भारत में अमेरिकी और अंग्रेजी फिल्मों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए.

विदेशी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहा बयान

साल 2021 में अपनी फिल्म थलाइवी के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोटूक कहा था, ‘हमें अंग्रेजी और हॉलीवुड फिल्मों को हतोत्साहित करने की जरूरत है, क्योंकि वे हमारे सिनेमाघरों पर कब्जा करती जा रही हैं. हमें एक राष्ट्र की तरह व्यवहार करना चाहिए और खुद को नॉर्थ या साउथ इंडिया में बांटना बंद करना होगा. सबसे पहले हमें अपनी फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहिए, फिर चाहे वह मलयालम हो, तमिल हो, तेलुगु हो या पंजाबी.

हॉलीवुड में एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगी कंगना रनौत

दिलचस्प बात यह है कि अब कंगना रनौत ने खुद हॉलीवुड ऑफर्स की बात कबूल कर ली है, तो उनके फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं. हर कोई यह देखना चाहता है कि क्या कंगना भी प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसे सितारों की फेहरिस्त में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएंगी.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

February 27, 2026, 20:31 IST

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

9 साल की उम्र, रेसिंग वर्ल्ड में मचा दिया तहलका, नामुमकिन को किया मुमकिन! फॉर्मूला-1 से मिला बड़ा मौका

Next Post

सुल्तानपुर का अनोखा हनुमान मंदिर, आस्था से जुड़ी है निर्माण की कहानी

admin

admin

Next Post
सुल्तानपुर का अनोखा हनुमान मंदिर, आस्था से जुड़ी है निर्माण की कहानी

सुल्तानपुर का अनोखा हनुमान मंदिर, आस्था से जुड़ी है निर्माण की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News