• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लगातार 6 हार के बाद भारत को नसीब हुई पहली जीत… शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, हिसाब बराबर

admin by admin
February 25, 2026
in खेल
0 0
0
लगातार 6 हार के बाद भारत को नसीब हुई पहली जीत… शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, हिसाब बराबर


Last Updated:February 25, 2026, 20:42 IST

FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम को लगातार छह मुकाबले गंवाने के बाद पहली जीत नसीब हुई. एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण में भारत को लगातार चार मैचों में हार मिली. इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया में पहले स्पेन और फिर मेजबान टीम से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद अब जाकर भारत को पहली जीत मिली है. नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है और उसने आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल किए हैं.

लगातार 6 हार के बाद भारत को नसीब हुई जीत... शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया Zoom

आखिरकार भारत को छह मैच बाद मिली जीत.

होबार्ट.  भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दुनिया की तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग में अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया. दोनों टीमें तय समय तक 1-1 से बराबर थीं. इस जीत से भारत का आत्मविश्वास अगले चरण के लिए बढ़ेगा. पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हर तरह से टक्कर दी.

पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया ने 49वें मिनट में जेरेमी हेवर्ड के पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर बढ़त बना ली. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही क्योंकि शिलाानंद लाकड़ा ने 51वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों ने निर्णायक गोल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाईं और मैच शूटआउट में चला गया, जहां भारत ने जीत दर्ज कर दो अंक लिए जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक अंक मिला.

आखिरकार भारत को छह मैच बाद मिली जीत.

भारत की तरफ से शूटआउट में लाकड़ा, मनिंदर सिंह और विष्णुकांत सिंह ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ हेवर्ड ने गोल किया. भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार होन्नेनहल्ली ने ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ियों के शॉट रोककर जीत में अहम भूमिका निभाई. प्रो लीग का राउरकेला चरण भारत के लिए निराशाजनक रहा था, जहां वह अपने सभी चार मैच हार गया था. इसके बाद होबार्ट चरण में भी भारत ने हार के साथ शुरुआत की थी. भारत पहले मैच में स्पेन से 0-2 से हार गया था.

फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में शूटआउट में 4-5 से हार मिली. स्पेन के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में 1-1 के ड्रॉ के बाद भारतीय टीम पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार गई. नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है और उसने आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल किए हैं. भारत रोटरडम चरण में नीदरलैंड और जर्मनी के खिलाफ खेलेगा, जिसकी शुरुआत 21 जून को मेजबान टीम के खिलाफ मैच से होगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 25, 2026, 20:42 IST



Source link

Previous Post

Tomato Farming | Agriculture News | कृषि समाचार | टमाटर की खेती से मुनाफा कमाएं |

Next Post

दुद्धी पुलिस द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की ₹21,000/- व ₹1,799/- धनराशि कराई गई वापस।

admin

admin

Next Post

दुद्धी पुलिस द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की ₹21,000/- व ₹1,799/- धनराशि कराई गई वापस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News