• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोटा प्रीमियर लीग में रन-रोमांच का धमाका: कोटा डीसीए और WCR जबलपुर की जोरदार जीत

admin by admin
February 24, 2026
in खेल
0 0
0
कोटा प्रीमियर लीग में रन-रोमांच का धमाका: कोटा डीसीए और WCR जबलपुर की जोरदार जीत


Last Updated:February 24, 2026, 15:02 IST

Kota Premier League के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों में कोटा डीसीए और डब्ल्यूसीआर जबलपुर ने शानदार जीत दर्ज की. पहले मैच में कोटा डीसीए ने राजस्थान यूनाइटेड को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जबलपुर ने बाउंड्री ब्रेकर्स को मात दी. खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और कैच प्रतियोगिता ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया.

Kota

कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए. दिन के पहले मैच में कोटा डीसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में डब्ल्यूसीआर जबलपुर ने बाजी मारी. मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

Kota

राजस्थान यूनाइटेड और कोटा डीसीए के बीच खेले गए मैच में कोटा डीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. राजस्थान यूनाइटेड की टीम 102 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें अजय तेतरवाल ने 49 रन बनाए. कोटा डीसीए की ओर से अशोक सिंह ने तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कोटा डीसीए ने तीन विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा ने 54 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

Kota

दूसरे मुकाबले में बाउंड्री ब्रेकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए, जिसमें सैयद अली ने 52 रन की पारी खेली. जवाब में डब्ल्यूसीआर जबलपुर ने 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया. आयुष आर्य ने चार विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच रहे. इससे पहले राजस्थान यूनाइटेड ने डब्ल्यूसीआर जबलपुर को 5 विकेट से हराया था, जिसमें भूपेंद्र रायका ने नाबाद 51 रन बनाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kota

दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण कैच पकड़ो प्रतियोगिता रही, जिसमें कैच पकड़ने पर 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. रामेश्वर मीणा और मनमोहन सोनी ने शानदार कैच लपककर इनाम जीता. मैचों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आईजी कोटा रेंज राजेंद्र प्रसाद गोयल और पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर मौजूद रहे.

Kota

संघ अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोलफील क्रिकेट अकादमी बनाम जीआर जयपुर तथा वीटीसीए नागपुर बनाम इनविक्सो इंडियंस के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है.

First Published :

February 24, 2026, 15:02 IST



Source link

Previous Post

मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों का पैकेज छोड़ा, फिर शुरू किया खुद का अनोखा बिजनेस, कुछ इस तरह मिला आइडिया

Next Post

करण कुंद्रा के सीने पर तेजस्वी प्रकाश का टैटू, ये परमानेंट है या एआई का कमाल? जानें क्या है सच्चाई

admin

admin

Next Post
करण कुंद्रा के सीने पर तेजस्वी प्रकाश का टैटू, ये परमानेंट है या एआई का कमाल? जानें क्या है सच्चाई

करण कुंद्रा के सीने पर तेजस्वी प्रकाश का टैटू, ये परमानेंट है या एआई का कमाल? जानें क्या है सच्चाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    June 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News