• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

AUS vs IND FIH Pro League Highlights: लगातार छठी हार… भारत ने की सबसे बड़ी गलती, ऑस्ट्रेलिया ने दिया जख्म

admin by admin
February 22, 2026
in खेल
0 0
0
AUS vs IND FIH Pro League Highlights: लगातार छठी हार… भारत ने की सबसे बड़ी गलती, ऑस्ट्रेलिया ने दिया जख्म


Last Updated:February 22, 2026, 17:21 IST

AUS vs IND FIH Pro League Highlights: भारतीय हॉकी टीम का आखिरी क्षणों में मैच गंवाने का सिलसिला जारी है. एफआइएच प्रो लीग में उसे लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया. 0-2 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार कमबैक किया और मुकाबले को ड्रॉ करा दिया. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में उसने बाजी मार ली.

लगातार छठी हार... भारत ने की सबसे बड़ी गलती, ऑस्ट्रेलिया ने दिया जख्मZoom

भारत को एफआइएच प्रो लीग में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा.

होबार्ट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया लेकिन रविवार को एफआईएच प्रो-लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शूटआउट में हार गई. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं. ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी क्वार्टर में वापसी की और शूटआउट में भारत को 5-4 से हरा दिया. भारत की तरफ से अमित रोहिदास (15वां मिनट) और जुगराज सिंह (43वां मिनट) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोएल रिंटाला (47वां, 56वां मिनट) ने दो गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया.

यह परिणाम ऐसे समय आया जब भारत इस साल एफआईएच प्रो लीग में लगातार पांच मैच हार चुका था, जिसमें राउरकेला में खेले गए चार घरेलू मैच भी शामिल हैं. टीम को होबार्ट चरण के पहले मैच में शनिवार को स्पेन से 0-2 से हार मिली थी. मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों के क्षेत्र में दबदबा बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने संयम बनाए रखा और वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया.

भारत को एफआइएच प्रो लीग में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा.

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर जेड स्नोडेन ने कुछ अच्छे बचाव किए. पहले क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाकर रोहिदास ने ड्रैग-फ्लिक से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले हाफ में 10 बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया और दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि भारत ने नौ बार उसके सर्कल में जाकर जवाब दिया. भारतीय टीम ने मध्यांतर तक अपनी एक गोल की बढ़त बनाए रखी. ब्रेक के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा लेकिन भारतीय डिफेंस ने मेजबान टीम को साफ मौके नहीं दिए. तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज के दमदार ड्रैग-फ्लिक से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली.

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में रिंटाला ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अंतर कम किया. इसके बाद बराबरी की तलाश में ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन यशदीप सिवाच ने गोल लाइन पर अहम बचाव कर भारत को राहत दी. अंतिम हूटर से चार मिनट पहले रिंटाला ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया. जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार आक्रमण जारी रखा, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए, जिसमें एक कमाल का डबल सेव भी शामिल था, जिससे भारत मैच में बना रहा.

निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी के बाद मैच शूटआउट में पहुंचा. दोनों टीमों ने अपने पहले चार प्रयास सफलतापूर्वक किए. निर्णायक मौके पर आदित्य अर्जुन लालगे के शॉट को स्नोडेन ने रोक दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में कड़ी मेहनत से जीत हासिल की. भारत अब होबार्ट चरण के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को स्पेन से भिड़ेगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 22, 2026, 17:21 IST



Source link

Previous Post

नोएडा में नाबालिग लड़की ने पंखे से लटक कर दे दी जान, ब्लैकमेल कर रहे थे बहलोलपुर के 4 लड़के

Next Post

मिट्टी का टीला धंसने से 5 महिलाएं दबी, 3 महिलाओं की मौत, 2 महिला घायल।

admin

admin

Next Post

मिट्टी का टीला धंसने से 5 महिलाएं दबी, 3 महिलाओं की मौत, 2 महिला घायल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News