
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई जान।
राबर्ट्सगंज/सोनभद्र। के लोढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर–वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान होमगार्ड रामसूरत यादव पुत्र रामधनी यादव, निवासी ग्राम गोटी बांध थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को सुबह करीब 5 बजे हरेंद्र प्रसाद पुत्र रामजी साव, निवासी लोढ़ी (वर्तमान पता चाय की दुकान, खुशबू बाग नर्सरी रोड) ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दुकान के सामने सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि मृतक होमगार्ड जवान रामसूरत यादव हैं, जिनकी रात्रि ड्यूटी लोढ़ी चौकी पर लगी हुई थी। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों और होमगार्ड कमांडेंट को दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस द्वारा शव को मर्चरी हाउस लोढ़ी में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया। पुलिस अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।


