ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। अवगत कराना है कि पीड़ित सुमित सोनी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश सोनी निवासी अयप्पा मन्दिर के पास वार्ड नं0-9 भगत सिंह कालोनी सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल पता थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 12,000/- रुपये की ठगी कर ली थी जिसके सम्बन्ध मे पीडित द्वारा 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करायी थी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के कुशल नेतृत्व मे थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि मे से 10,000/- रुपये को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड खाते मे होल्ड धनराशि कुल 10,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*
01.कमलनयन दूबे, थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
02.का0 संजय सरोज साइबर हेल्प डेस्क थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
03.का0 करन कुमार थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
*साइबर जागरुकता हेतु अपीलः-*
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

