
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आज दिनांक 16.02.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण धैर्य के साथ सुना गया। जनता दर्शन में उपस्थित नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व एवं आपसी विवादों सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने प्रत्येक प्रकरण को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर गुणवत्ता पूर्ण जांच करते हुए पीड़ित पक्ष को संतोषजनक कार्यवाही से अवगत कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब या अनावश्यक उत्पीड़न कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन प्रकरणों में त्वरित हस्तक्षेप अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने का एक सशक्त मंच है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है।
